''भूलभुलैया 2'' में कार्तिक आर्यन संग नजर आयेंगे अक्षय कुमार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Aug 2019 9:34 AM

विज्ञापन

बीते दिनों ‘भूल भुलैया 2’ के निर्माताओं ने फिल्म का पहला मोशन पोस्टर रिलीज किया. यह पोस्टर सामने आते ही लोग कार्तिक आर्यन और अक्षय कुमार के बीच तुलना करने लगे थे लेकिन अब फिल्म को लेकर एक नयी जानकारी सामने आ रही है. इस बारे में बात करते हुए फिल्म के निर्देशक अनीस बज्मी […]

विज्ञापन

बीते दिनों ‘भूल भुलैया 2’ के निर्माताओं ने फिल्म का पहला मोशन पोस्टर रिलीज किया. यह पोस्टर सामने आते ही लोग कार्तिक आर्यन और अक्षय कुमार के बीच तुलना करने लगे थे लेकिन अब फिल्म को लेकर एक नयी जानकारी सामने आ रही है.

इस बारे में बात करते हुए फिल्म के निर्देशक अनीस बज्मी ने कहा कि ‘‘मुझे लगता है कि इस अफवाह के बारे में कुछ कहना थोड़ी जल्दबाजी हो जायेगी. क्योंकि हम लोग अभी फिल्म के कई हिस्सों पर काम कर रहे हैं तो आगे आप ही देखिए कि क्या होता है.’’

बज्मी ने अभिनेता के साथ अपनी केमिस्ट्री के बारे में बात करते हुए कहा, अक्षय के साथ कई सारी फिल्में की हैं. वेलकम, सिंह इज किंग की बहुत खूबसूरत यादें हैं. हमारा बहुत अच्छा रिश्ता है.

बता दें कि अनीस ने अक्षय कुमार के साथ वेलकम, सिंह इज किंग और थैंक यू जैसी कई फिल्मों में काम किया है. अक्षय ने 2007 में आयी सुपरहिट फिल्म ‘भूल भुलैया’ में एक मनोचिकित्सक की भूमिका निभाई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola