तापसी के सवाल पर बिफरी कंगना की बहन रंगोली, बोलीं- क्या किया जो हो तारीफ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Aug 2019 10:30 AM
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल और तापसी पन्नू के बीच कैटफाइट बढ़ती ही जा रही है. दोनों के बीच वार-पलटवार का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा. एक इंटरव्यू में तापसी पन्नू ने कंगना पर फीमेल एक्टर्स के होने के बावजूद उनकी फिल्म मिशन मंगल का सपोर्ट नहीं करने का आरोप […]
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल और तापसी पन्नू के बीच कैटफाइट बढ़ती ही जा रही है. दोनों के बीच वार-पलटवार का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा. एक इंटरव्यू में तापसी पन्नू ने कंगना पर फीमेल एक्टर्स के होने के बावजूद उनकी फिल्म मिशन मंगल का सपोर्ट नहीं करने का आरोप लगाया था. अब तापसी के सवाल पर रंगोली चंदेल बिफर पड़ी हैं. रंगोली ने तापसी को जवाब देते हुए फिर सवाल पूछा हैं. रंगोली ने कई सारे ट्वीट कर तापसी पर निशाना साधा है.
रंगोली ने लिखा- ‘मैडम हर दिन कंगना रनौत पर निशाना साध रही हैं. अरे भाई तूने क्या किया है. किसके लिए तुम्हारी तारीफ की जानी चाहिए? विद्या बालन और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म में 2 मिनट के रोल के लिए या बिग बी की फिल्मों में कैरेक्टर रोल करने के लिए या अपनी फिल्मों में एक जैसे कंफ्यूज एक्सप्रेशन देने के लिए.’
उन्होंने आगे कहा,’ ‘कौन सी तारीफ? एक महान कलाकार के बारे में भद्दी टिप्पणी करना पर्याप्त नहीं है. तुम्हारे क्रेडिट में क्या है. तुम बच्ची नहीं हो. कंगना की तरह 32 साल की उम्र है तुम्हारी. तुमने हासिल ही क्या किया है जिसके लिए तुम्हारी तारीफ की जाए?’
रंगोली ने लिखा- ‘अपने सभी इंटरव्यू को देखो वे लोग तुम्हें सिर्फ कंगना रनौत पर बातचीत करने के लिए बुलाते हैं. तुमसे और कोई दूसरा सवाल नहीं पूछते हैं. मुझे कोई एक सवाल दिखाओ जो तुम्हारे काम और उपलब्धियों को लेकर पूछा गया हो? मीडिया को बीच में मत लाओ मुझे यहां पर जवाब दो. प्लीज मैं तुमसे खुलेआम पूछ रही हूं, प्लीज मुझे सबके सामने जवाब दें.’
तापसी पन्नू और कंगना रनौत दोनों के फैंस को मिशन मंगल एक्ट्रेस के जवाब का इंतजार है. अब देखना है कि क्या तापसी रंगोली चंदेल की खुली चुनौती स्वीकारेंगी?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










