शाहरुख खान की बेटी सुहाना का एक्टिंग डेब्यू, देखें पहला पोस्टर

लंदन : बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान को लेकर पिछले काफी दिनों से खबरें आ रही थी कि वह जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर सकती हैं. अब खबर हैं कि सुहाना एक इंग्लिश शॉर्ट फिल्म ‘ द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू’ से सिनेमा की दुनिया में कदम रखने जा रही […]
लंदन : बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान को लेकर पिछले काफी दिनों से खबरें आ रही थी कि वह जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर सकती हैं. अब खबर हैं कि सुहाना एक इंग्लिश शॉर्ट फिल्म ‘ द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू’ से सिनेमा की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं. इस फिल्म का निर्देशन थियोडोर गिमेनो ने किया है और उन्होंने ही यह खबर इंस्टाग्राम पर साझा की.
उन्होंने फिल्म की कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की हैं जिसमें इस फिल्म के दोनों मुख्य कलाकार दिख रहे हैं. सुहाना ने जून में स्नातक की डिग्री हासिल की है. उनके द्वारा स्कूल और कॉलेज में नाटकों में किए गए अभिनय की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रही हैं और लगातार उनके बॉलीवुड में पदार्पण की भी खबरें आती रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










