ब्रेकअप को दर्द झेल चुकी हैं परिणीति चोपड़ा, बोलीं – बुरी तरह टूट गई थी

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ के प्रमोशन में बिजी हैं. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा भी लीड रोल में हैं. यह जोड़ी दूसरी बार एकसाथ पर्दे पर नजर आनेवाली है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और यह 9 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. हाल ही में […]
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ के प्रमोशन में बिजी हैं. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा भी लीड रोल में हैं. यह जोड़ी दूसरी बार एकसाथ पर्दे पर नजर आनेवाली है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और यह 9 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. हाल ही में एक इंटरव्यू में परिणीति ने अपने ब्रेकअप के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि ब्रेकअप के बाद वे पूरी तरह से टूट गई थी और वह उनकी जीवन का सबसे मुश्किल भरा दौर था.
परिणीति ने इंटरव्यू में कहा,’ ब्रेकअप के बाद मैं बुरी तरह से टूट गई थी. मुझे लगता है वो मेरी जिंदगी का सबसे बुरा वक्त था. मैंने कभी रिजेक्शन नहीं झेला था. यह पहला मौका था जब मैंने अपनी जिंदगी में ऐसा कुछ एक्सपीरीयंस किया था.’
उन्होंने आगे कहा,’ मुझे अपने परिवार की सबसे ज्यादा जरूरत थी. लेकिन मैच्योरिटी के साथ सबकुछ बदल जाता है. लेकिन मैं भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं कि मुझे यह फेज जीवन में जल्दी दिखाया. ब्रेकअप के बाद मैं एक मैच्योर इंसान बन चुकी हूं.’
बता दें कि जबरिया जोड़ी को प्रशांत सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं. यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है जिसे फिल्म के जरिये बताया जायेगा. फिल्म के लिए दर्शक काफी इंतज़ार कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










