ePaper

प्रियंका चोपड़ा की सिगरेट वाली तसवीर पर बोलीं परिणी‍ति चोपड़ा- इस बारे में...

Updated at : 26 Jul 2019 8:07 AM (IST)
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा की सिगरेट वाली तसवीर पर बोलीं परिणी‍ति चोपड़ा- इस बारे में...

प्रियंका चोपड़ा की हाल ही में सिगरेट पीते हुए तसवीर वायरल हुई थी. इस तसवीर में उनके साथ पति निक जोनास और मां मधु चोपड़ा भी सिगार पीते दिखे थे. तसवीरों के सामने आने के बाद प्रियंका चोपड़ा ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थीं. जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी तसवीर पर तरह-तरह के […]

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा की हाल ही में सिगरेट पीते हुए तसवीर वायरल हुई थी. इस तसवीर में उनके साथ पति निक जोनास और मां मधु चोपड़ा भी सिगार पीते दिखे थे. तसवीरों के सामने आने के बाद प्रियंका चोपड़ा ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थीं. जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी तसवीर पर तरह-तरह के कमेंट करके उन्‍हें जमकर ट्रोल किया गया. हालांकि प्रियंका की ओर से इस तसवीर पर कोई सफाई नही आई है. लेकिन उनकी बहन परिणीति चोपड़ा ने इस मामले में प्रतिक्रिया दी है.

परिणीति इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्‍म जबरिया जोड़ी का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं. TOI की खबर के मुताबिक, परिणीति ने अपनी फिल्‍म के प्रमोशन के दौरान कहा कि वे इस बारे में किसी भी तरह का कमेंट करने की स्थिति में नहीं है.

यहां भी पढ़ें : सिगरेट ही नहीं, इन 5 वजहों से भी ट्रोल हो चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा की इस प्रतिक्रिया की काफी चर्चा हो रही है. दरअसल प्रियंका की यह तसवीर इसलिए भी चर्चा में आई क्‍योंकि उन्‍हें अस्‍थमा है. वे कई बार खुद भी सिगरेट को सेहत के लिए हानिकारक बताकर ट्वीट कर चुकी थीं. ऐसे में तसवीरों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर अभिनेत्री के दोहरे रवैये के लिए ट्रोल किया गया.

यह तसवीर मियामी बीच की हैं जहां वे अपनी फैमिली के साथ शिप पर थीं. उन्‍होंनं यहां अपना 37वां जन्‍मदिन मनाया. इससे पहले अपने एक पोस्‍ट में प्रियंका ने दीवाली पर पटाखे न चलाने की अपील की थी, जिसके बाद फैंस उन्‍हें याद दिला रहे थे.

बता दें कि परिणीति की आनेवाली फिल्‍म ‘जबरिया जोड़ी’ है जो 2 अगस्‍त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्‍म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्‍होत्रा नजर आयेंगे. ‘जबरिया जोड़ी’ का निर्देशन प्रशांत सिंह कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola