सोनाक्षी सिन्हा का खुलासा- बॉलीवुड सेलेब्रिटी को कर चुकी हैं डेट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jul 2019 2:26 PM
सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. अभिनेत्री की फिल्म ‘खानदानी शफाखाना’ जल्द ही रिलीज होनेवाली है और सोनाक्षी इनदिनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं. हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के दौरान सोनाक्षी ने अपनी पर्सनल लाईफ को लेकर एक बड़ा खुलासा किया. सोनाक्षी का कहना है कि उनके पेरेंट्स चाहते हैं […]
सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. अभिनेत्री की फिल्म ‘खानदानी शफाखाना’ जल्द ही रिलीज होनेवाली है और सोनाक्षी इनदिनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं. हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के दौरान सोनाक्षी ने अपनी पर्सनल लाईफ को लेकर एक बड़ा खुलासा किया. सोनाक्षी का कहना है कि उनके पेरेंट्स चाहते हैं कि वे किसी ‘सुशील’ लड़के को डेट करे. लेकिन वहीं सोनाक्षी का कहना है कि बॉलीवुड में ऐसे किसी लड़के को ढूंढना मुश्किल है.
अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने खुलासा किया कि, मैंने एक सेलीब्रिटी को डेट किया है और दुनिया को इस बारे में पता नहीं है.’ उन्होंने आगे कहा, अगर मेरा प्रेमी मुझे धोखा देता है कि वह अगला दिन देखने के लिए जिंदा नहीं रहेगा.’
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी की फिल्म ‘खानदानी शफाखाना’ 2 अगस्त को रिलीज होने जा रही है. फिल्म में वे वरुण शर्मा और रैपर बादशाह संग नजर आयेंगी. इसके अलावा उनकी आनेवाली फिल्म ‘मिशन मंगल’ है जिसमें अक्षय कुमार, विद्या बालन, कीर्ति कुल्हारी और तापसी पन्नू जैसे स्टार्स नजर आयेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










