''''पति, पत्नी और वो" के सेट पर भूमि ने मनाया अपना बर्थडे

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अपनी आने वाली फिल्म पति,पत्नी और वो कि शूटिंग में वयस्त हैं. पिछले गुरुवार को उन्होंने अपना जन्मदिन इस फिल्म के सेट पर टीम मेंबर्स के साथ लखनऊ में मनाया. इस सेलिब्रेशन को लेकर कार्तिक आर्यन ने एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वे भूमि पेडनेकर को केक खिलाते […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अपनी आने वाली फिल्म पति,पत्नी और वो कि शूटिंग में वयस्त हैं. पिछले गुरुवार को उन्होंने अपना जन्मदिन इस फिल्म के सेट पर टीम मेंबर्स के साथ लखनऊ में मनाया. इस सेलिब्रेशन को लेकर कार्तिक आर्यन ने एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वे भूमि पेडनेकर को केक खिलाते नजर आ रहे हैं.
इस तस्वीर में जो कार्तिक आर्यन ने कैप्शन लिखा है वे काफी मजेदार है. उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं भूमि पेडनेकर जी और केक सिर्फ फोटो के लिए था इन्होंने खाया नहीं. इस तस्वीर में इन दोनों के अलावा बाकी टीम मेंबर्स भी नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर में कार्तिक आर्यन मूछों के साथ फिल्म के अपने किरदार वाले लुक में नजर आ रहे हैं. बता दें कि भूमि पेडनेकर इस वक्त लखनऊ में हैं. इसी बीच उन्होंने अपने घर पर भी बर्थडे मनाया. भूमि ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वह केक और बुके के साथ दिखाई दे रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




