ePaper

फरहाद और साजिद के ''सेठजी'' करेंगे दर्शकों का ''एंटरटेंमेंट''

Updated at : 22 Jul 2014 8:04 AM (IST)
विज्ञापन
फरहाद और साजिद के ''सेठजी'' करेंगे दर्शकों का ''एंटरटेंमेंट''

मुंबई:बॉलीवुड "खिल़ाडी" अक्षय कुमार अपने अभिनय से फैंस के बीच जाने जाते हैं. चाहे कॉमेडी हो या गंभीर किरदार वो अपने को उसमें ढ़ाल लेते हैं. फिलहाल वे अपनी आगामी फिल्म "इट्स एंटरटेंमेंट" की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म के निर्देशन-निर्देशक जो़डी फरहाद-साजिद हैं. यहां सबसे कॉमेडी वाली बात है कि अक्षय उन्हें "सेठजी" […]

विज्ञापन

मुंबई:बॉलीवुड "खिल़ाडी" अक्षय कुमार अपने अभिनय से फैंस के बीच जाने जाते हैं. चाहे कॉमेडी हो या गंभीर किरदार वो अपने को उसमें ढ़ाल लेते हैं. फिलहाल वे अपनी आगामी फिल्म "इट्स एंटरटेंमेंट" की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म के निर्देशन-निर्देशक जो़डी फरहाद-साजिद हैं.

यहां सबसे कॉमेडी वाली बात है कि अक्षय उन्हें "सेठजी" कहते हैं. फरहाद-साजिद और अक्षय एक-दूसरे को अर्से से जानते हैं. इस जो़डी ने उनकी फिल्म "हाउसफुल 2" की कहानी और "बॉस" की कहानी व संवाद लिखे हैं. फरहाद-साजिद से जु़डे एक सूत्र ने खुलासा किया, ""यह सच है कि अक्षय सर फरहाद और साजिद भाई को सेठजी कहते हैं और इस प्रेमपूर्ण शिष्टाचार के बदले, वे दोनों भी सिर्फ अक्षय सर को सेठजी पुकारते हैं.फरहाद और साजिद को अक्षय के इस तरह सं पुकारने पर जरा भी गुस्सा नहीं आता क्योंकि वे जानते हैं वह एक मजाकिया व्यक्ति हैं.

यह बहुत अच्छा और साथ ही थो़डा अलग भी लगता है." इस बारे में पूछे जाने पर फरहाद-साजिद ने एक बयान में कहा, ""हां, यह सच है कि हम एक-दूसरे को सेठजी कहते हैं." हाल ही में अक्षय की फिल्‍म हॉली डे ने अच्छी कमाई की है. यह फिल्म दर्शको को काफी पसंद भी आई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola