सोशल मीडिया पर छाया अमिताभ्‍ा का ''शमिताभ'' लुक

Updated at : 21 Jul 2014 4:46 PM (IST)
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर छाया अमिताभ्‍ा का ''शमिताभ'' लुक

सूपरस्‍टार अमिताभबच्‍चनने आर. बाल्‍की निर्देशित अपनी आने वाली फिल्‍म ‘शमिताभ’ की एक तस्‍वीर जारी की है.अमिताभ बच्चन इन दिनों दो वजहों से काफी परेशान हैं. पहली तकलीफ फिल्म ‘शमिताभ’ में उन्‍हें अपने लुक से है. दूसरी परेशानी फोटोग्राफरों से है जो दिन रात उन पर नजर रखते हैं. ऐसे में उन्हें अपना नया लुक छुपाए […]

विज्ञापन

सूपरस्‍टार अमिताभबच्‍चनने आर. बाल्‍की निर्देशित अपनी आने वाली फिल्‍म ‘शमिताभ’ की एक तस्‍वीर जारी की है.अमिताभ बच्चन इन दिनों दो वजहों से काफी परेशान हैं. पहली तकलीफ फिल्म ‘शमिताभ’ में उन्‍हें अपने लुक से है.

दूसरी परेशानी फोटोग्राफरों से है जो दिन रात उन पर नजर रखते हैं. ऐसे में उन्हें अपना नया लुक छुपाए रखने में दिक्कतें आ रही हैं. इन सबसे तंग आकर 71 वर्षीय अभिनेता ने खुद ही ट्विटर पर अपना नया लुक शेयर कर दिया है. वह सफेद बाल और दाढ़ी में नजर आ रहे हैं. फोटो के साथ बिग बी ने कैप्शन में अपने इस लुक की तुलना मोजेस के लुक के साथ की है.

जिसमें वे लंबी-लंबी दाढी मूंछों में अस्त-व्यस्त दिख रहे हैं. 71 वर्षीय अभिनेता ने बताया कि इस साज सज्जा को पापाराजी से बचा कर रखना मुश्किल हो गया था.

इस फिल्‍म के लीड रोल में अमिताभ बच्‍चन के साथ साउथ के स्‍टार धनुश और कमल हासन की सुपुत्री अक्षरा हासन हैं.इसफिल्‍म से अक्षरा अपने फिल्‍मी करियर की शुरूआत कर रही हैं. सुपरस्‍टार अमिताभ बच्‍चन ने इससे पहले बाल्‍की के साथ ‘चीनी कम’ और ‘पा’ में काम कीया है.

बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा है कि ‘शमिताभ’ में तल्लीन हो गया था. एक फिल्म या किसी मौके के लिए साज-सज्जा करना निहायत ही मुश्किल काम होता है जब हजारों मोबाइल कैमरा हम लोगों के पीछे लगे हों और हमें अमर कर देते हों. ‘धन्यवाद’.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola