VIDEO: सरेआम पत्रकार से भिड़ीं कंगना रनौत, अपने खिलाफ लिखने का लगाया आरोप

कंगना रनौत का फिलहाल विवादों से नाता टूटता नजर नहीं आ रहा है. कंगना और उनका बहन रंगोली चंदेल आये दिन बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशकों और कलाकारों पर निशाना साधते नजर आते हैं. अब कंगना के निशाने पर एक पत्रकार भी आ गये हैं. फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ के एक प्रमोशनल रीमिक्स सॉन्ग के लॉन्चिंग के […]
कंगना रनौत का फिलहाल विवादों से नाता टूटता नजर नहीं आ रहा है. कंगना और उनका बहन रंगोली चंदेल आये दिन बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशकों और कलाकारों पर निशाना साधते नजर आते हैं. अब कंगना के निशाने पर एक पत्रकार भी आ गये हैं. फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ के एक प्रमोशनल रीमिक्स सॉन्ग के लॉन्चिंग के मौके पर कंगना ने एक पत्रकार को जमकर खरी-खोटी सुनाई. कंगना ने आरोप लगाया कि पत्रकार ने उनकी फिल्म ‘मणिकर्णिका’ के बारे में नकारात्मक बातें लिखीं.
हालांकि, पत्रकार कंगना के आरोपों को लगातार नकारता रहा लेकिन कंगना ने एक न सुनी. इस वाक्ये से जुड़ा एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. रविवार रात हुए इस कार्यक्रम में कंगना के अलावा एकता कपूर और राजकुमार राव भी मौजूद थे.
दरअसल, जब एक पत्रकार ने अभिनेत्री से सवाल पूछने के लिए अपना नाम बताया तो कंगना को उनके द्वारा लिखी एक खबर की याद आ गई, जो फिल्म ‘मणिकर्णिका – द क्वीन ऑफ झांसी’ के दौरान कथित तौर पर कंगना के खिलाफ लिखी थी. बस फिर क्या था कंगना ने पत्रकार को खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया. कंगना पत्रकार पर आरोप पर आरोप लगाती रहीं और पत्रकार अपना बचाव करता रहा.
कंगना ने पत्रकार पर आरोप लगा दिया कि उन्होंने ‘मणिकर्णिका’ के खिलाफ दुर्भावना से ग्रसित होकर उनके बारे में काफी कुछ लिखा है. साथ ही उनके खिलाफ अनाप-शनाप बातें ट्वीट की है. तमाम मीडिया की मौजूदगी में कंगना उनपर आरोप लगाती रहीं तो पत्रकार ने कहा, कंगना आप मेरे ऊपर इस तरह आरोप नहीं लगा सकती हैं. वो जो लिखते है सच लिखते हैं. उन्होंने कभी भी कंगना और उनकी फिल्म के बारे में गलत नहीं लिखा है, वह उनकी इज्जत करते हैं.
लेकिन बात यहां नहीं रूकी. कंगना ने कहा कि पत्रकार ने मणिकर्णिका से संबंधित इंटरव्यू के लिए पूरे 3 घंटे उनके साथ वैनिटी वैन में बिताये. उनके साथ लंच किया. इतना ही नहीं वे उन्हें पर्सनल मैसेज भी करते हैं. पत्रकार ने बड़े ही सम्मान से उनकी बातों का जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने कंगना के साथ न कभी लंच किया और न ही उनके साथ 3 घंटे बिताये. मगर कंगना कुछ भी सुनने के मूड में नहीं थीं.
जिसके बाद पत्रकार ने कहा कि वे ट्वीट्स और मैसेज के स्क्रीनशॉट दिखाये. जिसके बाद मैं आपकी बात मानूंगा. जिसके बाद कंगना ने कहा कि वे जरूर इसे शेयर करेंगी. कंगना ने पत्रकार पर उनके खिलाफ ‘घटिया सोच’ रखने का आरोप भी लगा दिया. विवाद को बढ़ता देख एकता कपूर ने बीच-बचाव किया और मामले को शांत करने की कोशिश की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




