12 जुलाई को धमाल मचाने के लिए तैयार है ‘सुपर 30’, प्रमोशन में जुटे ऋतिक रोशन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jun 2019 9:23 AM
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और मृणाल ठाकुर की आने वाली फिल्म ‘सुपर 30’ काफी उतार-चढ़ाव के बाद 12 जुलाई को सिनेमाघरों में धूप मचाने को तैयार है. दोनों लीड अभिनेता द्वारा फिल्म के पहले राउंड के प्रमोशन की शुरुआत हो चुकी है. ऋतिक रोशन और मृणाल ठाकुर शुक्रवार को मुंबई में प्रचार करते […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और मृणाल ठाकुर की आने वाली फिल्म ‘सुपर 30’ काफी उतार-चढ़ाव के बाद 12 जुलाई को सिनेमाघरों में धूप मचाने को तैयार है. दोनों लीड अभिनेता द्वारा फिल्म के पहले राउंड के प्रमोशन की शुरुआत हो चुकी है.
ऋतिक रोशन और मृणाल ठाकुर शुक्रवार को मुंबई में प्रचार करते नजर आये थे. इस दौरान अभिनेता ऋतिक और मृणाल प्रमोशन मुस्कुरा रहे थे और कैमरा को भी उन्होंने हंसते हुए पोज देने का काम किया. प्रमोशन के दौरान ऋतिक ने डेनिम और नीले रंग की प्रिंटेड शर्ट पहनी हुई थीं जबकि मृणाल ने क्रीम कलर प्रिंटेड शर्ट और प्लाजो में नजर आईं.
यहां चर्चा कर दें कि ‘सुपर 30’ बिहार के मशहूर गणितज्ञ आनंद कुमार की रियल लाइफ स्टोरी पर आधारित फिल्म है जिसका इंतजार फैंस काफी दिनों से कर रहे हैं. फिल्म में ऋतिक मशहूर गणितज्ञ आनंद कुमार की भूमिका अदा करते नजर आने वाले हैं.
विकास बहल के निर्देशन में बनकर तैयार इस फिल्म में ऋतिक रोशन और मृणाल ठाकुर के अलावा नंदिश सिंह, अमित साध, पंकज त्रिपाठी भी अहम भूमिका में हैं. फिल्म में विजय वर्मा का कैमियो रोल है.
यदि आपको याद हो तो यह फिल्म पहले 26 जुलाई को रिलीज होने वाली थी लेकिन कंगना रनौत की फिल्म ‘मेंटल है क्या’ से न टकराये इसलिए फिल्म की रिलीज डेट को बदलकर 12 जुलाई कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










