ePaper

शादी की 7वीं सालगिरह पर ईशा देओल ने शेयर की खास तसवीर, कही दिल की बात

Updated at : 29 Jun 2019 1:01 PM (IST)
विज्ञापन
शादी की 7वीं सालगिरह पर ईशा देओल ने शेयर की खास तसवीर, कही दिल की बात

बॉलीवुड से दूर इनदिनों अभिनेत्री ईशा देओल मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं. हाल ही में ईशा दूसरी बार मां बनी हैं. ईशा और उनके पति भारत तख्‍तानी ने बेटी का नाम मिराया तख्‍तानी रखा है. उनकी पहली बेटी का नाम राध्‍या है. ईशा देओल ने भरत तख्‍तानी से साल 2012 में शादी की थी. आज […]

विज्ञापन

बॉलीवुड से दूर इनदिनों अभिनेत्री ईशा देओल मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं. हाल ही में ईशा दूसरी बार मां बनी हैं. ईशा और उनके पति भारत तख्‍तानी ने बेटी का नाम मिराया तख्‍तानी रखा है. उनकी पहली बेटी का नाम राध्‍या है. ईशा देओल ने भरत तख्‍तानी से साल 2012 में शादी की थी. आज 29 जून को दोनों की शादी की 7वीं सालगिरह है. इस खास मौके पर ईशा ने अपने पति के लिए एक खास पोस्‍ट लिखा है.

उन्‍होंने पति के साथ एक ब्‍लैक एंड व्‍हाइट शेयर करते हुए लिखा,’ हम लोग एकदूसरे को इसी तरह थामे रहेंगे…. अनंतकाल तक. हैप्‍पी हमें हमें…’ इस तसवीर में ईशा भरत का हाथ पकड़े नजर आ रही हैं.

https://www.instagram.com/p/BzQ3r8Sne4c/

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ईशा पिछले काफी समय से बॉलीवुड से दूर हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर वे लगातार अपनी फोटोज़ शेयर करती रहती हैं.

गौरतलब है कि ईशा और मिराज ने साल 2012 में शादी की थी. शादी के 5 साल बाद 20 अक्टूबर 2017 को ईशा ने बेटी राध्या को जन्म दिया था. वही 10 जून 2019 को दूसरी बार मां बनी थीं.

ईशा ने अपने एक इंटरव्‍यू में कहा था कि, समय के साथ-साथ मेरा और भरत का रिश्‍ता गहरा हो गया है. मैं जो भी करती हूं भरत हमेशा मेरी सराहना करते हैं. मैं कभी इसे बदलना नहीं चाहती. मेरी जिंदगी बहुत खूबसूरत है.’ अब लोग बड़ी बेसब्री से ईशा की बेटी की तसवीरों का इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola