आमिर खान की बेटी ने ब्वॉयफ्रेंड संग किया डांस, वीडियो वायरल

आमिर खान की बेटी इरा खान ने हाल ही में कंफर्म किया था कि वे म्यूजीशियन मिशाल कृपलानी को डेट कर रही हैं. पिछले कुछ दिनों से इरा और मिशाल की रिलेशनशिप की खबरें चल रही थी लेकिन इरा ने इस बात का ऑफिशियल नहीं किया था. लेकिन अब उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस […]
आमिर खान की बेटी इरा खान ने हाल ही में कंफर्म किया था कि वे म्यूजीशियन मिशाल कृपलानी को डेट कर रही हैं. पिछले कुछ दिनों से इरा और मिशाल की रिलेशनशिप की खबरें चल रही थी लेकिन इरा ने इस बात का ऑफिशियल नहीं किया था. लेकिन अब उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस बात को कंफर्म किया है कि वे मिशाल को डेट कर रही हैं. अब दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दोनों एकसाथ डांस करते दिख रहे हैं.
इस वीडियो में इरा खान और मिशाल के कॉमन फ्रेंड भी नजर आ रहे हैं. क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहा यह कपल सभी कपल्स को रिलेशनशिप गोल्स दे रहे हैं. हाल ही में इरा ने एक फैन से बात करने के दौरान यह कंफर्म किया था कि वे मिशाल कृपलानी को डेट कर रही हैं.
फैन के इस सवाल का जवाब देते हुए इरा ने एक तसवीर शेयर की जिसमें वे मिशाल को गले लगाती हुईं देखी जा सकती हैं. इस स्टोरी को इरा ने मिशाल को भी टैग किया है. गौरतलब है कि इरा अक्सर मिशाल के साथ अपनी तसवीरें शेयर करती रहती हैं.
https://www.instagram.com/p/BzNpUXWgOcz/
पिछले दिनों इरा ने एक तसवीर शेयर की थी जिसमें मिशाल, इरा के माथे पर किस करते नजर आ रहे थे. इन तसवीरों को शेयर करते हुए इरा ने लिखा था,’ उम्मीद है तुम्हारी छुट्टियां बेहतरीन और खुशनुमा रही, जैसा कि तुम वाकई में हो.’ इन्हीं पोस्ट्स के जरिये खुलासा हुआ कि इस मिस्ट्री मैन का नाम मिशाल कृपलानी है.
गौरतलब है कि इरा, आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं. इरा अपने पापा के काफी करीब है जिसका सबूत उनकी तसवीरों से मिलता है. इरा कई मौकों पर अपने पापा के साथ नजर आती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










