राहुल ढोलकिया की अगली फिल्म में नजर आएंगी कृति सैनन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबई : राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बनने वाली अगली फिल्म में अभिनेत्री कृति सैनन मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. एजर एनटरटेनमेंट के लिये सुनीर खेत्रपाल इस फिल्म का निर्माण करेंगे जिसका नाम अभी तय नहीं है. एक के बाद एक ‘बरेली की बर्फी’ और ‘लुका छिपी’ जैसी हिट फिल्म देने वाली कृति ने कहा […]
विज्ञापन
मुंबई : राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बनने वाली अगली फिल्म में अभिनेत्री कृति सैनन मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. एजर एनटरटेनमेंट के लिये सुनीर खेत्रपाल इस फिल्म का निर्माण करेंगे जिसका नाम अभी तय नहीं है. एक के बाद एक ‘बरेली की बर्फी’ और ‘लुका छिपी’ जैसी हिट फिल्म देने वाली कृति ने कहा कि वह लंबे समय से महिला केंद्रित थ्रिलर में काम करने की इच्छुक थीं. कृति ने एक बयान में कहा, “मैं किसी सही महिला केंद्रित थ्रिलर में भूमिका का इंतजार कर रही थी .
यह फिल्म सभी पैमानों पर खरी है जिसमें कमर्शियल फिल्म के सभी तत्व मौजूद हैं. यह मनोरंजक है और दर्शकों के दिलों को छु जाने वाले विषय पर आधारित है.” उन्होंने कहा, “मैं एक मीडिया कर्मी का किरदार निभा रही हूं जिसके लिये शोध पहले ही शुरू किया जा चुका है और मैं अगस्त में इस सफर के शुरू होने का इंतजार कर रही हूं.” इस साल कृति की ‘अर्जुन पटियाला’, ‘हाउसफुल 4′ और आशुतोष गोवारीकर की ‘पानीपत’ रिलीज होने वाली हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










