‘काफिर'' की थीम सभी अवरोधकों को तोड़ देगी : दीया मिर्जा

दुबई : वेब सीरीज ‘‘काफि़र’ की मुख्य अभिनेत्री दीया मिर्जा ने कहा कि इस सीरीज की थीम बहुत दमदार है और यह सभी अवरोधकों को तोड़ देगी. अभिनेत्री ने कहा कि इस शो पर काम करना निजी तौर पर अद्भुत सफर रहा. मिर्जा ने एक बातचीत में कहा कि कश्मीर आधारित कहानी सच्ची घटनाओं से […]
दुबई : वेब सीरीज ‘‘काफि़र’ की मुख्य अभिनेत्री दीया मिर्जा ने कहा कि इस सीरीज की थीम बहुत दमदार है और यह सभी अवरोधकों को तोड़ देगी. अभिनेत्री ने कहा कि इस शो पर काम करना निजी तौर पर अद्भुत सफर रहा.
मिर्जा ने एक बातचीत में कहा कि कश्मीर आधारित कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है. यह जानना बड़ा दिलचस्प रहेगा कि महिलाओं के लिए पूरी स्थिति कैसी है और कैसे उन्हें अपनी आजादी मिली.
‘‘काफिर’ एक पाकिस्तानी महिला और उसकी बेटी की जिंदगी और संघर्ष पर आधारित है जो सीमा पार कर भारत आती है और उसे कैदी बना लिया जाता है. अभिनेत्री ने कहा, ‘जब मैंने शो के प्रोड्यूसर सिद्धार्थ मल्होत्रा से एक लाइन में कहानी सुनी तो मैंने तुरंत कहा कि ‘आपको कहानी बतानी होगी.’
इसके बाद जब मैंने भवानी अय्यर की लिखी पटकथा पढ़ी तो पढ़ती चली गई. यह बात दिल को छू गई कि कहानी में कितनी मानवता भरी हुई है.’ इस वेब सीरीज में मोहित रैना भी है और इसका निर्देशन सोनम नायर ने किया है. ‘‘काफिर’ जी5 पर 15 जून को रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




