‘सीरियस मैन'' में नजर आयेंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jun 2019 9:31 AM
मुंबई : अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली फिल्म ‘सीरियस मैन’ में नजर आयेंगे. इस फिल्म की कहानी मनु जोसफ की इसी नाम से लिखी गई किताब पर आधारित है। सिद्दीकी दूसरी बार नेटफ्लिक्स पर नजर आएंगे. इससे पहले वह वेब सीरिज ‘सैक्रेड गेम्स’ में नजर आए थे. इस फिल्म का निर्देशन सुधीर […]
मुंबई : अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली फिल्म ‘सीरियस मैन’ में नजर आयेंगे. इस फिल्म की कहानी मनु जोसफ की इसी नाम से लिखी गई किताब पर आधारित है। सिद्दीकी दूसरी बार नेटफ्लिक्स पर नजर आएंगे. इससे पहले वह वेब सीरिज ‘सैक्रेड गेम्स’ में नजर आए थे. इस फिल्म का निर्देशन सुधीर मिश्रा करेंगे. इसे बॉम्बे फेबल्स और सिनेरास एंटरनेटमेंट द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है.
इस फिल्म की कहानी कुछ ऐसी है कि झोपड़पट्टी में रहनेवाला एक व्यक्ति दुनिया को अपने 10 वर्षीय बेटे को जीनियस बता कर ठगता है. बाद में उसे समझ में आता है कि इस खेल का पीड़ित उसका बेटा ही है.
सिद्दीकी ने एक बयान में कहा, ‘ मैं नेटफ्लिक्स के ‘सीरियस मैन’ का हिस्सा होकर और सुधीर मिश्रा जैसे रचनात्मक व्यक्ति के साथ काम करके भी खुश हूं. नेटफ्लिक्स पर मैं ‘सैक्रेड गेम्स’ के बाद दूसरी बार नजर आऊंगा और मैं उम्मीद करता हूं कि लोग अय्यन मणि को भी उतना ही प्यार देंगे जितना उन्होंने गणेश गायतोंडे को दिया है.”
उन्होंने कहा, ‘‘ फिलहाल वह ‘सैक्रेड गेम्स 2′ के रिलीज की प्रतीक्षा कर रहे हैं.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










