ePaper

फिल्मों से जुड़ा हर फैसला खुद लेती हैं दिशा पटानी

Updated at : 04 Jun 2019 9:54 AM (IST)
विज्ञापन
फिल्मों से जुड़ा हर फैसला खुद लेती हैं दिशा पटानी

अभिनेत्री दिशा पटानी इनदिनों फिल्‍म भारत को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. फिल्‍म में सलमान खान और कैटरीना कैफ भी हैं. फिल्म ‘एमएस धौनी’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली दिशा पाटनी ने कम समय में ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनायी हैं. दिशा का नाम बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेस में शुमार […]

विज्ञापन

अभिनेत्री दिशा पटानी इनदिनों फिल्‍म भारत को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. फिल्‍म में सलमान खान और कैटरीना कैफ भी हैं. फिल्म ‘एमएस धौनी’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली दिशा पाटनी ने कम समय में ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनायी हैं. दिशा का नाम बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेस में शुमार किया जाता है.

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दिशा ने अपने करियर के बारे में कई बातें साझा की हैं. दिशा से जब पूछा गया कि वे अपने करियर को लेकर अपने करीबी फ्रेंड टाइगर श्रॉफ से कितनी एडवाइस लेती हैं. इसपर दिशा ने बताया कि मैं अपनी जिंदगी और फिल्मों से जुड़ा हर फैसला खुद लेती हूं.

दिशा ने कहा कि जिंदगी में मैंने जो भी फैसले लिये हैं. वे सब मेरे हैं. जब आप किसी फिल्म या प्रोजेक्ट से जुड़ते हो तो वो सभी आपकी कमिटमेंट होती हैं. आपको दिन और रात कभी भी काम करना पड़ सकता है. आपको इस बात का ध्यान रखना होता है. आप जो कर रहे हैं अगर वही आपको पसंद नहीं है, तो यह बहुत मुश्किल होता है.

वैसे दिशा और टाइगर की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है. टाइगर और दिशा को अक्सर ही एक साथ देखा जाता है. हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया. लेकिन बीते दिनों एक इंटरव्यू के दौरान दिशा ने यह कुबूला था कि वे टाइगर को इंप्रेस करने की काफी कोशिश करती हैं. लेकिन टाइगर को इंप्रेस करना बहुत मुश्किल है. दिशा टाइगर संग अपने रिश्ते को दोस्ती से आगे बढ़ाने की इच्छा भी जाहिर कर चुकी हैं.

वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा की फिल्‍म ‘भारत’ 5 जून को रिलीज हो रही है. दिशा को अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं. इस फिल्म में दिशा का स्लो मोशन गाना फिल्म के रिलीज से पहले ही सुर्खियों में बना हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola