पुलिस के पास पहुंचे आदित्‍य पंचोली, कहा- ''झूठे'' रेप केस का आरोप लगा सकती हैं कंगना रनौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jun 2019 11:35 AM

विज्ञापन

कंगना रनौत और आदित्‍य पंचोली के बीच आपसी विवाद किसी से छुपा नहीं है. आदित्‍य पंचोली ने अब वर्सोवा पुलिस स्‍टेशन में कंगना रनौत और उनके वकील रिजवान सिद्दीकी के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई है. इस शिकायत में कहा गया है कि आदित्‍य पंचोली को डर है कि उन्‍हें ‘झूठे’ रेप केस में फसाया […]

विज्ञापन

कंगना रनौत और आदित्‍य पंचोली के बीच आपसी विवाद किसी से छुपा नहीं है. आदित्‍य पंचोली ने अब वर्सोवा पुलिस स्‍टेशन में कंगना रनौत और उनके वकील रिजवान सिद्दीकी के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई है. इस शिकायत में कहा गया है कि आदित्‍य पंचोली को डर है कि उन्‍हें ‘झूठे’ रेप केस में फसाया जा सकता है और इसलिये वे पुलिस के पास आये हैं.

इससे पहले आदित्‍य पंचोली ने आरोप लगाया था कि सिद्दीकी ने उन्‍हें कंगना के खिलाफ मानहानि का मामला वापस लेने के लिए कहा था और अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो उन पर रेप केस कर दिया जायेगा.

आदित्‍य पंचोली ने अपने पक्ष को और मजबूत करने के लिए पुलिस के सामने एक वीडियो पेश किया था जिसमें सिद्दीकी उन्‍हें रेप केस की धमकी देते नजर आ रहे हैं. पुलिस फिलहाल इस वीडियो की जांच कर रही है.

अब पंचोली ने पुलिस के कंगना और उनकी बहन रंगोली चंदेल व सिद्दीकी के खिलाफ सख्‍त कदम उठाने की मांग की है. गौरतलब है कि कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने मुंबई पुलिस को पिछले महीने एक ईमेल भेजा था जिसमें कहा गया था कि आदित्‍य पंचोली ने कंगना को प्रताड़ित और उनका शोषण किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola