आलिया भट्ट की चौथी हिट साबित होगी “हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया”

मुंबई:’स्टूडेट ऑफ द इयर’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली जोड़ी आलिया भट्ट और वरुण धवन फिर एक बार धूम मचा रहेहै. उनकी नई फिल्म ‘हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया’ दर्शकों को काफी भा रही है. फिल्म को रिलीज हुए अभी तीन दिन ही हुए हैं लेकिन इस फिल्म ने सफलता की बुलंदी को छू […]
मुंबई:’स्टूडेट ऑफ द इयर’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली जोड़ी आलिया भट्ट और वरुण धवन फिर एक बार धूम मचा रहेहै. उनकी नई फिल्म ‘हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया’ दर्शकों को काफी भा रही है.
फिल्म को रिलीज हुए अभी तीन दिन ही हुए हैं लेकिन इस फिल्म ने सफलता की बुलंदी को छू लिया है. इस फिल्म के निर्माण में 29 करोड रुपये की लागत आई थी. बताया जा रहा है कि रविवार तक फिल्म ने करीब 33 करोड़ की कमाई कर ली है.
जानकारों की माने तो यह फिल्म 100 करोड़ी क्लब में शामिल होने की ओर अग्रसर है. यह फिल्म उत्तर भारत के लोगों को ज्यादा अच्छी लग रही है. इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि फिल्म दिल्ली और अंबाल की पृष्ठभूमि में फिल्माया गया है.आलिया की यह चौथी हिट फिल्म है. इससे पहले उन्होंने स्टूडेट ऑफ द इयर हाईवे और टू स्टेट जैसी फिल्मों में काम किया जो दर्शकों का काफी पसंद आई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










