फरहान ने जारी किया ‘बंगिस्तान’ का पोस्टर

नयी दिल्ली : अपने अभिनय से दर्शकों के बीच छा जाने वाले फरहान अख्तर फिल्म ‘बंगिस्तान’ से काफी प्रभावित हैं. यह फिल्म अगले साल रिलीज होने वाली है. पुलकित सम्राट और रितेश देशमुख की अगले साल अप्रैल में आने वाली इस फिल्म का पहला पोस्टर फरहान अख्तर ने ट्विटर पर जारी किया है. पोस्टर के […]
नयी दिल्ली : अपने अभिनय से दर्शकों के बीच छा जाने वाले फरहान अख्तर फिल्म ‘बंगिस्तान’ से काफी प्रभावित हैं. यह फिल्म अगले साल रिलीज होने वाली है. पुलकित सम्राट और रितेश देशमुख की अगले साल अप्रैल में आने वाली इस फिल्म का पहला पोस्टर फरहान अख्तर ने ट्विटर पर जारी किया है.
पोस्टर के साथ फरहान ने ट्वीट किया है, ‘‘अब तक मेरे द्वारा पढी गई सबसे ज्यादा मजेदार कहानियों में से एक जिसका निर्माता बनकर प्रसन्न हूं. टीम को मेरी शुभकामनाएं.’’ गौरतलब है कि इस फिल्म का निर्माण फरहान के बैनर एक्सल एंटरटेनमेंट के तले हो रहा है जो 2015 में 17 अप्रैल को रिलीज होनी है.
Bangistan.
One of the funniest scripts I've ever read. Delighted to be producing it. All the best team. pic.twitter.com/gSwOlRGGEM— Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar) July 14, 2014
इस फिल्म में रितेश (35) और पुलकित के अलावा जैकलीन फर्नाडीज (28) भी होंगी और इसके निर्देशक करण अंशुमन हैं और संगीत राम संपत ने दिया है. पुलकित (30) इससे पहले फरहान के बैनर तले ‘फुकरे’ में काम कर चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




