गोविंदा बनेंगे आलिया के पापा

मुंबई:रणबीर कपूर के बाद अब गोविंदा आलिया भट्ट के पापा के रोल में नजर आयेंगे. यह विकास बहल की फिल्म ‘शानदार’ है, जिसमें आलिया भट्ट लीड रोल प्ले कर रही हैं. सूत्रों की मानें तो गोविंदा का यह रोल बहुत बड़ा नहीं है, लेकिन उन्होंने इसे सकारात्मक ढंग से लिया. उन्हें यह रोल परफेक्ट लगा […]
मुंबई:रणबीर कपूर के बाद अब गोविंदा आलिया भट्ट के पापा के रोल में नजर आयेंगे. यह विकास बहल की फिल्म ‘शानदार’ है, जिसमें आलिया भट्ट लीड रोल प्ले कर रही हैं. सूत्रों की मानें तो गोविंदा का यह रोल बहुत बड़ा नहीं है, लेकिन उन्होंने इसे सकारात्मक ढंग से लिया.
उन्हें यह रोल परफेक्ट लगा और वह इसके लिए एक्साइटेड भी हैं. पापा का रोल प्ले करने के लिए अब गोविंदा इसलिए मान जाते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि जिस तरह के रोमांटिक रोल 90 के दशक में वह करते थे, अब उन्हें नहीं मिल सकते.
और न ही इन दिनों उस तरह के रोल्स करने का चलन है. इस बारे में गोविंदा ने बताया कि उन्हें इसकी स्क्रि प्ट तो मिल गयी है लेकिन इसके बारे में कुछ भी बताना सही नहीं होगा. पहले, इस बात की आधिकारिक पुष्टि हो जाये, तभी इस बारे में कुछ कहूंगा. क्वीन के बाद विकास की यह दूसरी फिल्म होगी. वह इसे यूरोप में शूट करने का प्लान कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










