दबंग ने किंग को बताया बेहतर

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस के आठवें सीजन की मेजबानी करने को लेकर कुछ साफ नहीं कहना चाह रहे हैं. उन्होंने कहा की मुझे लगता है कि इस सीरियल को शाहरुख बेहतर ढंग से कर पाएंगे. ऐसा माना जा रहा कि बिग बॉस के चार सीजन के साथ्ा जुडने के […]
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सल���ान खान लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस के आठवें सीजन की मेजबानी करने को लेकर कुछ साफ नहीं कहना चाह रहे हैं. उन्होंने कहा की मुझे लगता है कि इस सीरियल को शाहरुख बेहतर ढंग से कर पाएंगे.
ऐसा माना जा रहा कि बिग बॉस के चार सीजन के साथ्ा जुडने के बाद अब वे नये सीजन को लेकर ज्यादा दिलचस्पी लेते नहीं दिख रहे.सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘किक’ के ‘डेविल’ गाने की लांचिंग के दौरान एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि बिग बॉस के नये सीजन में मेरी वापसी की संभवना है भी और नहीं भी.
सूत्रों के मुताबिक कुछ मुददों पर असहमति के कारण उन्हें आने वाले सीजन में मेजबानी करने की इच्छा नहीं है. बताया जाता है कि पिछले सीजन में सलमान खान पर कुछ प्रतिभागियों के साथ पक्षपात का आरोप लगा था.
आने वाले सीजन की मेजबानी के जवाब में 48 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि अगर मैं इस नये सीजन की मेजबानी नहीं करता हूं तो शाहरुख खान मेजबान के रूप में बेहतर विकल्प साबित होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










