ePaper

Mentle कंगना के डर से रितिक ने आगे बढ़ा दी Super 30 की रिलीज डेट?

Updated at : 09 May 2019 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
Mentle कंगना के डर से रितिक ने आगे बढ़ा दी Super 30 की रिलीज डेट?

मुम्बई : अभिनेता रितिक रोशन ने अपनी आने वाली फिल्म ‘सुपर 30’ की रिलीज तारीख आगे बढ़ाने के निर्णय पर कहा है कि फिल्म को मीडिया के एक और ड्रामे और खुद को मानसिक तनाव से बचाने के लिए लिया गया है. फिल्म ‘सुपर 30’ पहले कंगना रनौत की फिल्म ‘मेंटल है क्या’ के साथ […]

विज्ञापन

मुम्बई : अभिनेता रितिक रोशन ने अपनी आने वाली फिल्म ‘सुपर 30’ की रिलीज तारीख आगे बढ़ाने के निर्णय पर कहा है कि फिल्म को मीडिया के एक और ड्रामे और खुद को मानसिक तनाव से बचाने के लिए लिया गया है.

फिल्म ‘सुपर 30’ पहले कंगना रनौत की फिल्म ‘मेंटल है क्या’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली थी. अभिनेता ने अपने ट्विटर पोस्ट में हालांकि कंगना का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा लंबे समय से दोनों के बीच जारी विवाद की ओर ही था.

रितिक ने गुरुवार को लिखा, फिल्म को मीडिया के और ड्रामे में नहीं धकेलना था. मैंने अपनी फिल्म ‘सुपर30’ की रिलीज तारीख आगे बढ़ाने का निर्णय खुद को निजी तनाव एवं मानसिक पीड़ा से बचाने के लिए लिया, जो इसके उस तारीख पर रिलीज से मुझे झेलना पड़ सकता था.

उन्होंने लिखा कि फिल्म के तैयार होने के बावजूद, मैं अपने निर्माताओं से रिलीज तारीख आगे बढ़ाने और दूसरी सही तारीख की घोषणा करने की गुजारिश की.

फिल्म ‘मेंटल है क्या’ की रिलीज तारीख हाल ही में आगे बढ़ाते हुए ‘सुपर30’ की रिलीज तारीख 26 जुलाई पर कर दी थी. फिल्म ‘मेंटल है क्या’ की निर्माता ने हालांकि कहा था कि इसका कंगना-रितिक विवाद से कोई लेना देना नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola