आखिर सलमान से क्यूं प्रभावित हो गयी नरगिस फाकरी

Updated at : 10 Jul 2014 2:17 PM (IST)
विज्ञापन
आखिर सलमान से क्यूं प्रभावित हो गयी नरगिस फाकरी

नयी दिल्ली : हॉट अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सलमान खान की दीवानी हो गईं हैं. आने वाली फिल्‍म ‘किक’ में सलमान के साथ डांस करने वाली मॉडल-अभिनेत्री नरगिसफाकरी का कहना है कि वे सुपरस्टार सलमान के व्यक्तित्व और उर्जा की कायल हो गई हैं. 34 वर्षीय नरगिस ने कहा कि शुरुआत में वे ‘दबंग’ अभिनेता के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : हॉट अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सलमान खान की दीवानी हो गईं हैं. आने वाली फिल्‍म ‘किक’ में सलमान के साथ डांस करने वाली मॉडल-अभिनेत्री नरगिसफाकरी का कहना है कि वे सुपरस्टार सलमान के व्यक्तित्व और उर्जा की कायल हो गई हैं.

34 वर्षीय नरगिस ने कहा कि शुरुआत में वे ‘दबंग’ अभिनेता के साथ डांस करने को लेकर काफी घबराई हुई थीं. उन्होंने कहा, ‘‘सलमान के साथ काम करना बेहद आनंदित करने वाला था लेकिन मैं बहुत घबराई हुई भी थी क्योंकि वे इस इंडस्टरी के सबसे बडे सितारों में से एक हैं और मुझे लगा कि मैं सेट पर सबकुछ गडबड कर दूंगी.’’

एक साक्षात्कार में नरगिस ने बताया, ‘‘लेकिन जब मैं सेट पर पहुंची और उनसे मिली तो सारी चिंताएं गायब हो गईं. हास्य-विनोद की एक गजब समझ उनमें है और उनसे बहुत सकारात्मक उर्जा मिली. मैं सलमान के प्रभाव में हूं. मैंने सलमान और फिल्म की पूरी टीम के साथ बहुत अच्छा समय बिताया.’’ आइटम नंबर ‘यार ना मिले’ को रैपर हनी सिंह ने बनाया है और इसका नृत्य निर्देशन अहमद खान ने किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola