ePaper

Student of the Year 2 के बारे में टाइगर श्रॉफ ने बतायी यह बात, जानें आप भी

Updated at : 19 Apr 2019 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
Student of the Year 2 के बारे में टाइगर श्रॉफ ने बतायी यह बात, जानें आप भी

मुंबई : फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ के कलाकार टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया का कहना है कि यह एक मनोरंजक फिल्म है और दर्शकों को फिल्म देखते वक्त ज्यादा दिमाग नहीं लगाना चाहिए. जब फिल्म का ट्रेलर पिछले सप्ताह जारी हुआ था, तब यह कह कर इसकी आलोचना हुई कि यह […]

विज्ञापन

मुंबई : फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ के कलाकार टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया का कहना है कि यह एक मनोरंजक फिल्म है और दर्शकों को फिल्म देखते वक्त ज्यादा दिमाग नहीं लगाना चाहिए.

जब फिल्म का ट्रेलर पिछले सप्ताह जारी हुआ था, तब यह कह कर इसकी आलोचना हुई कि यह फिल्म वास्तविकता से कोसों दूर है और इसमें बेहद ‘काल्पनिक’ स्कूल जीवन को दिखाया गया है. फिल्म केनये गीत के लॉन्च पर, अनन्या ने कहा कि दर्शकों को एक जादुई लेंस से इस फिल्म को देखना चाहिए. ‘यह एक मनोरंजक फिल्म है.’

टाइगर श्रॉफ ने कहा- यह फिल्म युवाओं के लिए है. हर किसी के लिए यह मनोरंजन से भरपूर है. फिल्म में अनन्या, तारा और टाइगर आर डी बर्मन के गीत ‘ये जवानी है दीवानी’ पर थिरकते हैं.

अनन्या ने बताया कि वह और तारा इस गीत पर टाइगर के साथ डांस करते हुए बेहद घबरा रही थीं. टाइगर के स्तर तक पहुंचना मुमकिन नहीं है. उन्होंने इतनी रिहर्सल की कि मत पूछिये.

टाइगर ने कहा कि एक एक्शन हीरो होने की वजह से उनके लिए डान्स मुश्किल था लेकिन अपनी टीम, निर्देशकों और कोरियोग्राफरों की मेहनत से उनके लिए सब आसान हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola