प्रियंका चोपड़ा का खुलासा- कभी नहीं सोचा था निक से मेरी शादी होगी

प्रियंका चोपड़ा ने 1 दिसंबर 2018 को अमेरिकन सिंगर निक जोनास संग शादी की थी. दोनों फिलहाल अपनी मैरिज लाईफ इंज्वॉय कर रहे हैं. दोनों अक्सर फैमिली और दोस्तों के साथ मस्ती करते नजर आते हैं. अक्सर दोनों की रोमांटिक तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. अब शादी के करीब 5 महीने बाद […]
प्रियंका चोपड़ा ने 1 दिसंबर 2018 को अमेरिकन सिंगर निक जोनास संग शादी की थी. दोनों फिलहाल अपनी मैरिज लाईफ इंज्वॉय कर रहे हैं. दोनों अक्सर फैमिली और दोस्तों के साथ मस्ती करते नजर आते हैं. अक्सर दोनों की रोमांटिक तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. अब शादी के करीब 5 महीने बाद ‘देसी गर्ल’ ने अपनी लव लाईफ को लेकर खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि जब उन्होंने निक जोनास को डेट करना शुरू किया था तब उन्होंने नहीं सोचा था निक से उनकी शादी होगी.
‘वीमेन इन वर्ल्ड समिट 2019’ में टीना ब्राउन के साथ साक्षात्कार में 36 वर्षीया अभिनेत्री ने निक से अपनी शादी, हॉलीवुड में अपने डेब्यू और #MeToo आंदोलन समेत कई मुद्दों पर बात की.
प्रियंका ने कहा, "मैं उन्हें ओल्ड मैन जोनास (ओएमजे) नाम से पुकारती हूं. वह वास्तव में एक परिपक्व व्यक्ति हैं और बहुत समझदार हैं. वह मेरे लिये बहुत अच्छे हैं क्योंकि उन्होंने मुझे जमीन से जोड़े रखा. मैं बहुत अनियंत्रित हूं. मैं जो चाहती हूं, जब चाहती हूं करती हूं और उन्होंने हमेशा मेरा समर्थन और सहयोग किया.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




