ePaper

Dabangg 3 : चुलबुल पांडे के बाद लौट आयी रज्जो भी, Twitter पर लिखा- मेरे लिए यह घर वापसी

Updated at : 04 Apr 2019 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
Dabangg 3 : चुलबुल पांडे के बाद लौट आयी रज्जो भी, Twitter पर लिखा- मेरे लिए यह घर वापसी

मुंबई : अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी आगामी फिल्म ‘दबंग 3’ की शूटिंग शुरू कर दी है. एक्शन वाली दबंग श्रृंखला की फिल्म में रज्जो की भूमिका निभा रही 31 वर्षीय अभिनेत्री ने ट्वीटर पर इसकी सूचना दी है. फिल्म के सेट पर अपनी फोटो के साथ सोनाक्षी ने लिखा है कि रज्जो वापस आ […]

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी आगामी फिल्म ‘दबंग 3’ की शूटिंग शुरू कर दी है. एक्शन वाली दबंग श्रृंखला की फिल्म में रज्जो की भूमिका निभा रही 31 वर्षीय अभिनेत्री ने ट्वीटर पर इसकी सूचना दी है.

फिल्म के सेट पर अपनी फोटो के साथ सोनाक्षी ने लिखा है कि रज्जो वापस आ गई है! दबंग से, दबंग 3 तक… यह घर वापसी है. आज मेरा शूटिंग का पहला दिन है… मुझे शुभकामनाएं दें.

https://www.instagram.com/p/Bv0ooDhg84J/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading&utm_campaign=embed_locale_control

इस सप्ताह की शुरुआत में सलमान खान और उसके भाई, अभिनेता-निर्माता अरबाज खान ने श्रृंखला की तीसरी फिल्म के लिए शूटिंग शुरू कर दी है.

कोरियाग्राफर-फिल्म निर्माता प्रभुदेवा फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं. फिल्म में सलमान खान एक बार फिर से चुलबुल पांडे की भूमिका में नजर आएंगे. ‘दबंग 3’ फिल्म इस साल दिसंबर में सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola