ePaper

प्रीति-नेस विवाद में पंजाब की हॉस्पिटिलिटी मैनेजर तारा से होगी पूछाताछ

Updated at : 04 Jul 2014 1:06 PM (IST)
विज्ञापन
प्रीति-नेस विवाद में पंजाब की हॉस्पिटिलिटी मैनेजर तारा से होगी पूछाताछ

-इंटरनेट डेस्क- मुंबई : प्रीति-नेस विवाद मामले में आईपीएल पंजाब टीम की हॉस्पिटिलिटी मैनेजर तारा से पूछताछ की जायेगी. नेस वाडिया पर आरोप है कि वे टीम की हॉस्पिटिलिटी मैनेजर तारा पर भी चिल्लाये थे. गौरतलब है कि बॉलीवुड की अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अपने पूर्व प्रेमी नेस वाडिया पर पिछले दिनों यह आरोप लगाया […]

विज्ञापन

-इंटरनेट डेस्क-

मुंबई : प्रीति-नेस विवाद मामले में आईपीएल पंजाब टीम की हॉस्पिटिलिटी मैनेजर तारा से पूछताछ की जायेगी. नेस वाडिया पर आरोप है कि वे टीम की हॉस्पिटिलिटी मैनेजर तारा पर भी चिल्लाये थे.

गौरतलब है कि बॉलीवुड की अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अपने पूर्व प्रेमी नेस वाडिया पर पिछले दिनों यह आरोप लगाया था कि उन्होंने आईपीएल मैच के दौरान उनके साथ छेड़छाड़ की थी. साथ ही उनके साथ गाली-गलौज भी किया था. प्रीति जिंटा ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसपर जांच चल रही है.

सोमवार को प्रीति जिंटा ने मुंबई के पुलिस कमीशनर राकेश मारिया से मुलाकात की थी और उन्हें घटना की जानकारी दी थी. प्रीति ने कमिश्नर को घटना से संबंधित कुछ और साक्ष्य भी उपलब्ध कराये हैं और कुछ अन्य गवाहों की जानकारी भी दी है.

हालांकि नेस वाडिया ने प्रीति जिंटा के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है और कहा है कि वे इन आरोपों से काफी आहत हैं. गौरतलब है कि इस विवाद में बॉलीवुड के डॉन रवि पुजारी की भी इंट्री हुई थी और उसने नेस के पिता को धमकी भी दी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola