सुनील शेट्टी के बेटे अहान के साथ नजर आयेंगी तारा सुतारिया

मुंबई : अपनी डेब्यू फिल्म ‘‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2′ की रिलीज से पहले अभिनेत्री तारा सुतारिया को तेलुगु हिट फिल्म ‘‘आरएक्स100′ की रीमेक में भी काम करने का मौका मिल गया है. इसमें उनके साथ अहान शेट्टी होंगे. अहान शेट्टी अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे हैं. साजिद नाडियाडवाला ने इस फिल्म के अधिकार हासिल […]
मुंबई : अपनी डेब्यू फिल्म ‘‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2′ की रिलीज से पहले अभिनेत्री तारा सुतारिया को तेलुगु हिट फिल्म ‘‘आरएक्स100′ की रीमेक में भी काम करने का मौका मिल गया है. इसमें उनके साथ अहान शेट्टी होंगे. अहान शेट्टी अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे हैं.
साजिद नाडियाडवाला ने इस फिल्म के अधिकार हासिल कर लिये हैं और यह पूर्व प्रोडक्शन स्तर पर है. जून में इसकी शूटिंग शुरू होने की उम्मीद है.
साजिद ने एक बयान में कहा, ‘‘हमें मुख्य महिला किरदार मिल गया है और मैं कहना चाहूंगा कि तारा वाकई में कुशल अभिनेत्री हैं. मुझे लगता है कि दर्शकों के लिए ये बहुत ही रोमांटिक और दिलचस्प जोड़ी साबित होगी. हम जून में शूटिंग शुरू कर सकते हैं.’
तारा सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘‘मरजावां’ में भी काम कर रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




