दमदार विलेन साबित हुए रितेश देशमुख

Published at :03 Jul 2014 12:56 PM (IST)
विज्ञापन
दमदार विलेन साबित हुए रितेश देशमुख

मुंबई:फिल्‍म ‘एक विलेन’ की सफलता से अभिनेता रितेश देशमुख काफी खुश हैं. इस फिल्म ने पहले तीन दिन में ही 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है. इसमें रितेश एक नकारात्मक भूमिका में दिख रहे हैं. रितेश की छवि इन दिनों एक कॉमेडी हीरो की थी जिससे वे बाहर निकलते दिख रहे हैं. इस […]

विज्ञापन

मुंबई:फिल्‍म ‘एक विलेन’ की सफलता से अभिनेता रितेश देशमुख काफी खुश हैं. इस फिल्म ने पहले तीन दिन में ही 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है. इसमें रितेश एक नकारात्मक भूमिका में दिख रहे हैं. रितेश की छवि इन दिनों एक कॉमेडी हीरो की थी जिससे वे बाहर निकलते दिख रहे हैं. इस फिल्म की सफलता पर दबंग सलमान खान ने भी बधाई दी है.

रितेश का कहना है कि इस फिल्म की सफलता शायद एक अभिनेता के रूप में उनकी सीमा को विस्तार देगी. रितेश ने कहा, ‘एक विलेन’ एक महत्वपूर्ण फिल्म है, क्योंकि जब मुझे दी गई इस तरह की शैली और ऐसा नकारात्मक किरदार काम कर जाए तो शायद ऐसे किरदार निभाने के और दरवाजे खुलेंगे.

उन्होंने कहा, मैंने जो हास्य भूमिकाएं निभाईं, उससे हटकर किरदार निभाने की उम्मीद करता हूं, लेकिन जाहिर है कि मैं हास्य फिल्में करूंगा. 35 वर्षीय रितेश ‘एक विलेन’ की सफलता का जश्न मनाने के लिए आयोजित एक समारोह में फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी और सह-कलाकार सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर के साथ मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola