#MeToo: ''दंगल गर्ल'' का बड़ा खुलासा, कहा- मेरे साथ भी हुआ है यौन शोषण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Mar 2019 7:53 AM
#MeToo मूवमेंट की आंधी में बॉलीवुड के कई एक्टर्स के अलावा कई बड़े निर्माता और निर्देशक के नाम सामने आये. अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने जैसे ही अभिनेता नाना पाटेकर पर आरोप लगाये जिसके बाद कई अभिनेत्रियां सामने आईं और अपने साथ हुए यौन शोषण का खुलासा किया. इस दौरान कई कलाकारों पर गंभीर आरोप लगे. […]
#MeToo मूवमेंट की आंधी में बॉलीवुड के कई एक्टर्स के अलावा कई बड़े निर्माता और निर्देशक के नाम सामने आये. अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने जैसे ही अभिनेता नाना पाटेकर पर आरोप लगाये जिसके बाद कई अभिनेत्रियां सामने आईं और अपने साथ हुए यौन शोषण का खुलासा किया. इस दौरान कई कलाकारों पर गंभीर आरोप लगे. अब एक और अभिनेत्री का नाम सामने आ रहा है जिन्होंने अपनी साथ हुए यौन शोषण का खुलासा कर सबको हैरत में डाल दिया है. हाल ही में दंगल गर्ल फातिमा सना शेख ने चौंकानेवाला खुलासा किया.
मुंबई मिरर को दिये एक इंटरव्यू में फातिमा ने बताया कि वो खुद यौन शोषण का शिकार हो चुकी हैं. उन्होंने कहा कि फिलहाल वे इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहती हैं. उन्होंने बातचीत में खुलासा किया कि वो इसकी शिकार हो चुकी हैं.
अभिनेत्री ने कहा कि वो अपनी जिन्दगी से जुड़ी ऐसी कोई भी बात किसी से शेयर नहीं करना चाहती हैं. ऐसे मामलों को वो अपने तरीके से डील करना चाहती हैं. उन्होंने #MeToo मूमेंट की तारीफ करते हुए कहा कि, यह अच्छा है कि समाज ने यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर मुद्दों पर बात करना शुरू कर दिया है. जिसकी वजह से लोग अब ऐसा करने से डरने लगे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










