दुख की बात है कि हमने सारागढ़ी के युद्ध पर कोई फिल्म नहीं बनाई : अक्षय
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Mar 2019 4:42 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई: अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म सारागढ़ी के युद्ध पर आधारित है और अभिनेता का कहना है कि अभी तक इसकी कहानी को बड़े पर्दे पर बयां ना किया जाना दुख की बात है . सारागढ़ी की लड़ाई 12 सितंबर, 1897 को ब्रिटिश भारतीय सेना के सिख रेजिमेंट और अफगान कबीलों के बीच लड़ी […]
विज्ञापन
मुंबई: अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म सारागढ़ी के युद्ध पर आधारित है और अभिनेता का कहना है कि अभी तक इसकी कहानी को बड़े पर्दे पर बयां ना किया जाना दुख की बात है .
सारागढ़ी की लड़ाई 12 सितंबर, 1897 को ब्रिटिश भारतीय सेना के सिख रेजिमेंट और अफगान कबीलों के बीच लड़ी गई थी. सारागढ़ी तत्कालीन उत्तर-पश्चिम सीमा प्रांत (अब पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में है) में एक छोटा सा गांव था.
अक्षय ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘ सारागढ़ी की लड़ाई भारत द्वारा लड़ी गई शीर्ष लड़ाइयों में दूसरे नंबर पर आती है. दुख की बात है कि इसपर अभी तक कोई फिल्म नहीं बनी और ज्यादा लोग इसके बारे में नहीं जानते. मुझे खुद भी इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं थी लेकिन फिल्म पर काम करते समय मैंने इसके बारे में जाना.”
उन्होंने कहा, ‘‘ यह बड़ी बात है कि इन लोगों के पास भागने का मौका था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. वे इस बात से अवगत थे कि वे इस लड़ाई को नहीं जीतेंगे लेकिन फिर भी उन्होंने लड़ने का विकल्प चुना.” अक्षय इस फिल्म का हिस्सा बन खुद को खुशकिस्मत मानते हैं. फिल्म 21 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




