ePaper

अनुष्‍का शर्मा का खुलासा- शादी को प्राइवेट रखने के लिए विराट कोहली ने बोला था झूठ!

Updated at : 05 Mar 2019 9:21 AM (IST)
विज्ञापन
अनुष्‍का शर्मा का खुलासा- शादी को प्राइवेट रखने के लिए विराट कोहली ने बोला था झूठ!

टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्‍ट्रेस अनुष्‍का शर्मा ने इटली के टस्‍कनी में 11 दिसंबर 2017 को निजी समारोह में शादी की थी. दोनों ने अपनी वेडिंग सेरेमनी को पूरी तरह से प्राइवेट रखा और इसकी तैयारियां भी बेहद निजी रखी. खास बात यह है कि विराट-अनुष्‍का ने भी इस शादी को […]

विज्ञापन

टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्‍ट्रेस अनुष्‍का शर्मा ने इटली के टस्‍कनी में 11 दिसंबर 2017 को निजी समारोह में शादी की थी. दोनों ने अपनी वेडिंग सेरेमनी को पूरी तरह से प्राइवेट रखा और इसकी तैयारियां भी बेहद निजी रखी. खास बात यह है कि विराट-अनुष्‍का ने भी इस शादी को प्राइवेट रखने के लिए कड़ी मेहनत की. इसके लिए दोनों ने अपने झूठे नाम का इस्‍तेमाल किया. हाल ही में अनुष्‍का ने खुलासा किया कि शादी के लिए केटरर से बातचीत के दौरान विराट ने अपना झूठा नाम बताया था.

अनुष्‍का शर्मा ने Vogue को दिये इंटरव्‍यू में बताया,’ हम साधारण तरीके से शादी करना चाहते थे. इस शादी में करीबी दोस्‍तों और परिवारवालों को मिलाकर सिर्फ 42 लोग ही थे. यह कोई सेलीब्रिटी शादी नहीं, विराट और मेरी शादी थी.’

अनुष्‍का ने इसका भी खुलासा किया कि इस शादी को प्राइवेट रखने के लिए उन्‍हें झूठ तक बोलना पड़ा. उन्‍होंने बताया, हमने केटरर से बात करने के लिए अपना झूठा नाम बताया था. शायद विराट ने अपना नाम राहुल बताया था.’

गौरतलब है कि विराट-अनुष्‍का की शादी टस्कनी के बोर्गो फिनोशिटो में हुई थी. दोनों ने शादी समारोह को भले ही प्राइवेट रखा, लेकिन इस समारोह को आकर्षक बनाने के लिए दोनों ने कोई कमी नहीं छोड़ी. शादी में जो भी फंक्‍शंस रखे गये थे, वह बिल्‍कुल भारतीय शादी की तरह थी.

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि करीबी दोस्त और परिवार के अलावा उनकी वेडिंग प्लानर देविका नारायण, मैनेजर और स्टाइलिस्ट को ही इस समारोह की जानकारी थी. जिन्‍होंने इस शादी को प्राइवेट रखने में पूरा सपोर्ट किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola