''एक विलेन'' की तीन दिन की कमाई 50 करोड़ के पार

नयी दिल्ली:मोहित सूरी की फिल्म एक विलेन ने पहले ही वीकेंड में 50 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है. विलेन ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन 16.72 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी. फिल्म की सफलता से बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान काफी खुश है. फिल्म की अच्छी कमाई के साथ […]
नयी दिल्ली:मोहित सूरी की फिल्म एक विलेन ने पहले ही वीकेंड में 50 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है. विलेन ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन 16.72 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी. फिल्म की सफलता से बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान काफी खुश है. फिल्म की अच्छी कमाई के साथ मोहित सूरी ने एक बार फिर अपना सिक्का बॉक्स ऑफिस पर जमा लिया है.
फिल्म 2,539 स्क्रीन्स पर रिलीज की गयी थी. यह इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग बतायी जा रही है. इस थ्रिलर फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं जबकि रितेश देशमुख पहली बार नेगेटिव रोल में नजर आये हैं.

इस फिल्म की कामयाबी को सिद्धार्थ ने सलमान के साथ शेयर किया. सलमान ने उनसे मुलाकात कर फिल्म की अच्छी ओपनिंग के लिए बधाई दी. सलमान ने कहा कि मेरी इच्छा है कि सिद्धार्थ आने वाले दिन एक सुपरस्टार के रुप में उभरे.
इस तरह यह भी कहा जा सकता है कि बॉलीवुड की नयी फसल ने बॉक्स ऑफिस पर अपना सिक्का जमाना शुरू कर दिया है. इससे पहले वरु ण धवन और अर्जुन कपूर की फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर अपने झंडे गाड़ चुकी हैं और टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती भी 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




