बॉडी शेमिंग की शिकार हुईं नेहा धूपिया, बोलीं- किसी का मजाक बनाना सही नहीं

नेहा धूपिया ने पिछले साल अंगद बेदी संग शादी की थी और हाल ही में एक प्यारी सी बेटी को जन्म देकर वे लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. नेहा धूपिया अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं. हाल ही में उन्होंने एक मीडिया रिपोर्ट को आड़े हाथों लिया. प्रसव के बाद वजन […]
नेहा धूपिया ने पिछले साल अंगद बेदी संग शादी की थी और हाल ही में एक प्यारी सी बेटी को जन्म देकर वे लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. नेहा धूपिया अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं. हाल ही में उन्होंने एक मीडिया रिपोर्ट को आड़े हाथों लिया. प्रसव के बाद वजन बढ़ने को लेकर उनका मजाक बनाने वाली पत्रिका की आलोचना करते हुए उन्होंने लोगों का सम्मान करने की सीख दी है. इसमें फिल्म इंडस्ट्री के तमाम लोग भी अभिनेत्री के साथ हैं. गौरतलब है कि नेहा और अंगद के घर पिछले साल नवंबर में नन्हीं परी आयी है.
धूपिया ने अपने पोस्ट में पत्रिका के लेख का स्क्रीन शॉट डालते हुए लिखा है कि उन्हें कोई क्या बोलता है, इसकी परवाह नहीं है. लेकिन जो भी हो रहा है वह गलत है.
उन्होंने आगे लिखा,’ मुझे किसी के सामने कोई सफाई नहीं देनी है, मुझे इसकी कोई परवाह नहीं है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. लेकिन मैं बाकी लोगों, सभी लोगों के लिए इस मुद्दे पर बोलना चाहती हूं. वजन को लेकर किसी का मजाक बनाना सही नहीं है.’
Thank you , next! pic.twitter.com/c3T9bJWN46
— Neha Dhupia (@NehaDhupia) February 2, 2019
धूपिया का मानना है कि एक मां के रूप में वह स्वस्थ और चुस्त-दुरुस्त रहना चाहती हैं. सुन्दरता के सामाजिक मानदंड उनके लिए मायने नहीं रखते हैं. इस मामले में निर्देशक करण जौहर, अभिनेत्री सोनम कपूर, तापसी पन्नू और अन्य लोगों ने धूपिया का साथ दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










