सान्या मल्होत्रा जल्द ही अनुराग बसु की फिल्म की शूटिंग करेंगी शुरू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Feb 2019 12:16 PM
मुंबई : नवोदित फिल्म अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने कहा कि वह बहुत जल्द ही निर्देशक अनुराग बसु की अगली फिल्म के लिए शूटिंग शुरू करेंगी. कई अभिनेताओं से सजी यह फिल्म छह सितंबर को रिलीज होने वाली है. सान्या ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘मैं बहुत जल्द अनुराग बसु की फिल्म की शूटिंग शुरू करूंगी. […]
मुंबई : नवोदित फिल्म अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने कहा कि वह बहुत जल्द ही निर्देशक अनुराग बसु की अगली फिल्म के लिए शूटिंग शुरू करेंगी. कई अभिनेताओं से सजी यह फिल्म छह सितंबर को रिलीज होने वाली है.
सान्या ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘मैं बहुत जल्द अनुराग बसु की फिल्म की शूटिंग शुरू करूंगी. मैं इसे लेकर उत्साहित हूं.”
इस फिल्म में भारतीय महानगरों की चार अलग-अलग कहानियों को दिखाया जाएगा. फिल्म का निर्माण टी-सीरीज के भूषण कुमार कर रहे हैं.
फिल्म में अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, फातिमा सना शेख, आदित्य रॉय कपूर और पंकज त्रिपाठी जैसे कई दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में दिखेंगे.
सान्या, रितेश बत्रा की फिल्म ‘‘फोटोग्राफ” को लेकर भी काफी उत्साहित हैं, जिसमें उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मुख्य भूमिका निभायी है. अमेरिका में चल रहे ‘सनडान्स फिल्म फेस्टिवल’ में इस फिल्म का प्रीमियर हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










