ePaper

इमरान हाशमी के बेटे ने कैंसर से जंग जीती

Updated at : 14 Jan 2019 5:36 PM (IST)
विज्ञापन
इमरान हाशमी के बेटे ने कैंसर से जंग जीती

मुंबई : अभिनेता इमरान हाशमी ने सोमवार को खुलासा किया कि उनके बेटे अयान को कैंसर मुक्त घोषित कर दिया गया है. अयान को 2014 में तीन साल की उम्र में ही किडनी के दुर्लभ कैंसर से पीड़ित पाया गया था. इमरान हाशमी ने अयान के साथ तस्वीरें साझा करते हुए ट्वीट किया, "पांच साल […]

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेता इमरान हाशमी ने सोमवार को खुलासा किया कि उनके बेटे अयान को कैंसर मुक्त घोषित कर दिया गया है. अयान को 2014 में तीन साल की उम्र में ही किडनी के दुर्लभ कैंसर से पीड़ित पाया गया था. इमरान हाशमी ने अयान के साथ तस्वीरें साझा करते हुए ट्वीट किया, "पांच साल बाद अयान को कैंसर मुक्त घोषित कर दिया गया है.

यह एक लंबा सफर था. प्रार्थनाओं और कामना के लिये आप सभी का शुक्रिया." इमरान ने लिखा, "कैंसर से जूझ रहे सभी लोगों को प्यार और दुआएं, आशा और भरोसा बरकरार रहना चाहिये. आप यह जंग जीत सकते हैं." अभिनेता ने बिलाल सिद्दीकी के साथ "द किस ऑफ लाइफ, हाऊ ए सुपरहीरो एंड माई सन डिफीटेड कैंसर” भी लिखी है. इस किताब में उनके बेटे के कैंसर से संघर्ष के बारे में बताया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola