ePaper

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को बहन रिद्धिमा ने दिया ये खास तोहफा

Updated at : 09 Jan 2019 10:50 AM (IST)
विज्ञापन
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को बहन रिद्धिमा ने दिया ये खास तोहफा

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर रिलेशनशिप की खबरों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. फिल्‍म ‘ब्रह्मास्‍त्र’ के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी और अब दोनों के रोमांस की चर्चाएं आम है. आलिया भट्ट कपूर फैमिली को भी पसंद है. वे कई बार रणबीर की फैमिली के साथ वक्‍त बिताती नजर आई हैं. नये […]

विज्ञापन

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर रिलेशनशिप की खबरों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. फिल्‍म ‘ब्रह्मास्‍त्र’ के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी और अब दोनों के रोमांस की चर्चाएं आम है. आलिया भट्ट कपूर फैमिली को भी पसंद है. वे कई बार रणबीर की फैमिली के साथ वक्‍त बिताती नजर आई हैं. नये साल का स्‍वागत भी भी रणबीर और आलिया ने न्‍यूयॉर्क में ऋषि कपूर और नीतू कपूर के साथ किया. अब रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर ने अपने भाई और आलिया भट्ट को एक खास तोहफा गिफ्ट किया है.

स्‍पॉटब्‍वॉय की रिपोर्ट के अनुसार, नये साल के मौके पर रिद्धिमा की तरफ से आलिया और रणबीर को एक रिंग मिली है. गोल्‍ड प्‍लेट वाली इस रिंग के ऊपर हीरे से AR लिखा हुआ है. दोनों इस गिफ्ट को पाकर काफी खुश हैं.

इससे पहले भी रिद्धिमा ने आलिया को एक स्‍पेशल गिफ्ट दिया था. उन्‍होंने एक खबसूरत सा ब्रेसलेट गिफ्ट किया था. बता दें कि रणबीर ने आलिया के साथ अपने रिलेशनशिप को कबूल कर लिया है. रणबीर ने मैगज़ीन जीक्यू इंडिया को दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान बताया था, "रिश्ता अभी नया-नया है और इसको लेकर एक्साइटमेंट भी है लेकिन इस पर वो ज्यादा बात नहीं करना चाहेंगे."

वहीं, दूसरी तरफ, रणबीर से रिश्ते पर एक टॉक शो में आलिया भट्ट ने कहा था- मैं रणबीर के साथ रिलेशन की खबरों पर न तो इनकार करती हूं और न कभी हां कहती हूं. मुझे उनका फैशन सेंस और काम करना बहुत अच्छा लगता है.

जैसा की आप जानते हैं पहली बार यह जोड़ी करण जौहर की आने वाली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ नज़र आयेंगी. हालांकि इस फिल्म का लगभग आधा शेड्यूल पूरा हो चुका है. अब देखना यह है कि रणबीर और आलिया की नज़दीकियों का यह सिलसिला इस रिलेशनशिप को किस मोड़ पर लेकर जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola