ऐश्वर्या राय ने शेयर की बेहद खूबसूरत तस्वीर

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन नये साल को अपनी जिंदगी का सबसे यादगार साल बनाना चाहती हैं. इसके लिए उन्होंने शुरुआत भी कर दी है. ऐश्वर्या ने अपने परिवार के साथ हाल ही में नया साल सेलीब्रेट किया है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. वो अपने हर एक […]
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन नये साल को अपनी जिंदगी का सबसे यादगार साल बनाना चाहती हैं. इसके लिए उन्होंने शुरुआत भी कर दी है. ऐश्वर्या ने अपने परिवार के साथ हाल ही में नया साल सेलीब्रेट किया है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. वो अपने हर एक पल को संजो कर रख रही हैं. ऐश्वर्या राय बच्चन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं.
इस तस्वीर में जो सबसे खास बात है वो है उनकी आंखें जो बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं. इस तस्वीर को लाखों लोगों ने लाइक किया है और साथ ही कई कमेंट्स इस तस्वीर पर किये हैं. किसी ने उन्हें धरती की सबसे खूबसूरत महिला कहा तो कोई उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहा.
https://www.instagram.com/p/BsPyCienHQr/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading
ऐश्वर्या की पिछली फिल्म फन्ने खां थीं जिसमें उन्होंने एक सिंगर का किरदार निभाया था. पर्दे पर लंबे समय बाद उन्होंने इस फिल्म में अनिल कपूर के साथ स्क्रीन शेयर किया था. ऐश्वर्या की आनेवाली फिल्म ‘गुलाब जामुन’ है जिसमें वे पति अभिषेक बच्चन संग नजर आयेंगी. पर्दे पर दोनों को एकसाथ देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




