इस एक्‍टर ने कैटरीना से पूछा शादी का लेकर ये सवाल, ऐसा था सलमान का रियेक्‍शन, VIDEO

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jan 2019 2:04 PM

विज्ञापन

कैटरीना कैफ इनदिनों सलमान खान के साथ अपनी आनेवाली फिल्‍म भारत को लेकर बिजी हैं. हाल ही में वे कॉफी विद करण में पहुंची थीं. जहां उन्‍होंने करण जौहर के सामने खुलासा किया था कि वो विक्‍की कौशल के साथ स्‍क्रीन शेयर करना चाहती हैं. वहीं जब विक्‍की कौशल इस शो में पहुंचे तो जब […]

विज्ञापन

कैटरीना कैफ इनदिनों सलमान खान के साथ अपनी आनेवाली फिल्‍म भारत को लेकर बिजी हैं. हाल ही में वे कॉफी विद करण में पहुंची थीं. जहां उन्‍होंने करण जौहर के सामने खुलासा किया था कि वो विक्‍की कौशल के साथ स्‍क्रीन शेयर करना चाहती हैं. वहीं जब विक्‍की कौशल इस शो में पहुंचे तो जब करण ने उन्‍हें इस बारे में बताया तो वे हैरान रह गये थे. हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्‍शन के दौरान कैटरीना कैफ और विक्‍की कौशल आमने-सामने थे. दोनों के बीच ऐसी बातें हुई जिसे सुनकर सलमान का रियेक्‍शन देखने लायक था.

विक्‍की कौशल ने कैटरीना से सबके सामने पूछ डाला, मुझसे शादी करोगी.’ इस दौरान सलमान खान भी मौजूद थे. वहीं कैटरीना ने जवाब देते हुए कहा,’ हिम्मत नहीं है’. कैटरीना की इस बात को सुनकर सलमान का चौंकानेवाला रियेक्‍शन था.

https://www.instagram.com/p/BsIhyOMAhMo/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading

दरअसल जैसे ही विक्‍की कौशल कैटरीना से कहते हैं- मुझसे शादी करोगी ? सलमान विक्‍की की बात सुनकर अपनी बहन अर्पिता के कंधे पर सो जाते हैं. फिर अचानक कैटरीना का जवाब सुनकर चौंक जाते हैं. फिर आखिर में ताली बजाते हुए नजर आते हैं.

सलमान और कैटरीना डायरेक्‍टर अली अब्‍बास जफर की फिल्‍म ‘भारत’ में नजर आनेवाले हैं. फिल्‍म का लगभग 80 प्रतिशत हिस्‍सा शूट हो चुका है. फिल्‍म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी. फिल्‍म में इन दो स्‍टार्स के अलावा दिशा पाटनी, तब्‍बू, जैकी श्रॉफ, नोरा फतेही और सुनील ग्रोवर भी नजर आयेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola