'कॉकटेल 2' का पहला गाना 'जब तलक' हुआ रिलीज, रश्मिका-कृति संग झूमते दिखे शाहिद कपूर

Updated at : 08 Apr 2026 8:27 PM (IST)
विज्ञापन
Cocktail 2 Song

कॉकटेल 2 सॉन्ग

Cocktail 2 Song: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की मच-अवेटेड फिल्म 'कॉकटेल 2' का पहला गाना 'जब तलक' रिलीज हो गया है. अरिजीत सिंह की आवाज और प्रीतम के संगीत ने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया है

विज्ञापन

Cocktail 2 Song: बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की नई फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. काफी समय से लोग फिल्म के किसी बड़े अपडेट का इंतजार कर रहे थे. अब मेकर्स ने फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ाते हुए फिल्म का पहला गाना ‘जब तलक’ आज 8 अप्रैल को रिलीज कर दिया है. गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

पहली बार साथ दिखे शाहिद, कृति और रश्मिका

इस गाने की सबसे बड़ी खासियत फिल्म की स्टारकास्ट है. पहली बार स्क्रीन पर शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की तिकड़ी एक साथ डांस और धमाल करती नजर आ रही है. गाने में तीनों की एनर्जी और केमिस्ट्री गजब की है. इसे गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी सुरीली आवाज में गाया है, जो सीधे दिल को छू लेती है. वहीं, गाने का संगीत प्रीतम ने तैयार किया है और इसके प्यारे बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं. रिलीज के कुछ ही घंटों में इसे यूट्यूब पर लाखों व्यूज मिल चुके हैं.

गाने का वीडियो

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म ‘कॉकटेल 2’ साल 2012 में आई सुपरहिट फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है, जिसमें सैफ, दीपिका और डायना पेंटी नजर आए थे. सीक्वल का निर्देशन भी होमी अदजानिया ही कर रहे हैं. यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फैंस इस फिल्म की कहानी को देखने के लिए बेहद एकसाइटेड हैं.

फैंस के रिएक्शन

यूट्यूब और सोशल मीडिया पर गाने के रिलीज होते ही फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. फैंस तीनों सितारों की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “शाहिद कपूर का डांस वाकई शानदार है”, तो वहीं दूसरे यूजर ने रश्मिका की तारीफ करते हुए कहा कि “रश्मिका ने गाने में एक प्यारा सा जादू जगा दिया है कृति सेनन के फैंस भी पीछे नहीं हैं, उनका कहना है कि “जब तलक गाने में कृति के एक्सप्रेशन्स और उनकी वाइब ने सबका दिल जीत लिया है. दर्शक इस नई तिगड़ी और अरिजीत सिंह की आवाज के दीवाने हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: पान मसाला एड केस में सलमान खान को बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने वारंट पर लगाई रोक

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Anushka Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola