छेड़छाड़ मामला:प्रीति जिंटा आज दर्ज कराएंगी अपना बयान

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा आज अपना बयान दर्ज कराएंगी. उल्लेखनीय है कि कल उन्होंने बयान दर्ज कराने से मना कर दिया था. उन्होंने कहा कि पहले वे अपने वकील से इस संबंध में राय लेंगी. प्रीति रविवार को अमेरिका ही अमेरीका से लौटीं हैं. बताया जा रहा है कि प्रीति बयान दर्ज कराने से […]
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा आज अपना बयान दर्ज कराएंगी. उल्लेखनीय है कि कल उन्होंने बयान दर्ज कराने से मना कर दिया था. उन्होंने कहा कि पहले वे अपने वकील से इस संबंध में राय लेंगी. प्रीति रविवार को अमेरिका ही अमेरीका से लौटीं हैं. बताया जा रहा है कि प्रीति बयान दर्ज कराने से पहले अपने वकील से राय लेना चाहती हैं.
उल्लेखनीय है कि 12 जून को उन्होंने नेस वाडिया के खिलाफ बदसलूकी का मामला दर्ज करवाया था. 30 मई को आइपीएल मैच के दौरान उन्होंने उनपर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. जिसके बाद से यह मामला सुर्खियों में है. लेकिन बाद में प्रीति विदेश चली गई थीं. मुंबई पुलिस ने भी अपने बयान में बताया था कि प्रीति इसी हफ्ते अपना बयान दर्ज कराएंगी.
प्रीति और नेस किंग्स इलेवन पंजाब टीम के को-ऑनर हैं साथ ही दोनों अच्छे दोस्त भी हुआ करते थे. लेकिन 30 मई की रात ना जाने ऐसा क्या हुआ कि प्रीति को नेस के खिलाफ थाने में शिकायत करनी पड़ी. दोनों का 2009 में ब्रेकअप हो गया था हालांकि इनके कारोबारी रिश्ते अबतक थे लेकिन इस घटना से इनके बीच की कड़वाहट सबके सामने आ गई है.बॉलीवुड के कुछ लोगों ने तो प्रीति के पक्ष में बयान दिया है लेकिन कुछ ने इस मामले से अपने को अलग रखा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




