फिल्म ‘ठाकरे'' के साथ किसी दूसरी फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे : शिवसेना कार्यकर्ता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Dec 2018 8:49 AM
मुंबई : शिवसेना के एक स्थानीय नेता ने बृहस्पतिवार को कहा कि शिव सेना के संस्थापक बाल ठाकरे के जीवन पर बनी फिल्म ‘ठाकरे’ के रिलीज के दिन किसी और फिल्म को रिलीज होने नहीं दिया जाएगा. हालांकि पार्टी ने स्थानीय नेता की इस धमकी से खुद को अलग रखा है. शिव सेना से संबंधित […]
मुंबई : शिवसेना के एक स्थानीय नेता ने बृहस्पतिवार को कहा कि शिव सेना के संस्थापक बाल ठाकरे के जीवन पर बनी फिल्म ‘ठाकरे’ के रिलीज के दिन किसी और फिल्म को रिलीज होने नहीं दिया जाएगा. हालांकि पार्टी ने स्थानीय नेता की इस धमकी से खुद को अलग रखा है. शिव सेना से संबंधित फिल्म कर्मिचारियों के संगठन ‘चित्रपट सेना’ के सचिव बाला लोकारे ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि पार्टी किसी भी अन्य फिल्म को 25 जनवरी को रिलीज होने नहीं देगी.
उन्होंने कहा कि अगर कोई भी उस दिन फिल्म रिलीज करने की कोशिश करेगा तो उसका जवाब ‘शिव सेना की स्टाइल’ में दिया जाएगा. इस फिल्म के निर्माता संजय राउत ने कहा कि लोकारे पार्टी के विचार को नहीं रख रहे थे.
उन्होंने कहा, ‘ यह शिव सेना के कार्यकर्ता के निजी विचार थे. यह पार्टी का विचार नहीं है.’ बता दें कि महाराष्ट्र के दिवंगत नेता बाल ठाकरे के जीवन पर बनी बायोपिक फिल्म ‘ठाकरे’ का ट्रेलर गुरुवार को लॉन्च हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










