ePaper

सोनम कपूर ने ''एक लड़की...'' के बारे में कही ये दिलचस्‍प बात

Updated at : 25 Dec 2018 3:29 PM (IST)
विज्ञापन
सोनम कपूर ने ''एक लड़की...'' के बारे में कही ये दिलचस्‍प बात

मुंबई : अनिल कपूर के साथ ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ फिल्म में काम कर रही अभिनेत्री एवं उनकी बेटी सोनम कपूर का कहना है कि इससे पहले उन्हें अपने पिता के साथ काम करने के लिए कई फिल्में ऑफर की गई थी, लेकिन उन्हें इस फिल्म की कहानी सबसे ज्यादा सही लगी. […]

विज्ञापन

मुंबई : अनिल कपूर के साथ ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ फिल्म में काम कर रही अभिनेत्री एवं उनकी बेटी सोनम कपूर का कहना है कि इससे पहले उन्हें अपने पिता के साथ काम करने के लिए कई फिल्में ऑफर की गई थी, लेकिन उन्हें इस फिल्म की कहानी सबसे ज्यादा सही लगी. अभिनेत्री पहली बार पर्दे पर अपने पिता के साथ नजर आने वाली हैं.

सोनम ने एक कार्यक्रम में संवाददाताओं से कहा, ‘मैं अपने पिता के साथ फिल्में करने को लेकर सुनिश्चित नहीं थी. साथ फिल्म में काम करने को लेकर मुझे कई ऑफर मिले. लेकिन मैं शैली चोपड़ा (निर्देशक) को हामी भरी क्योंकि इस फिल्म की कहानी मुझे पसंद आई थी.’

उन्‍होंने आगे कहा,’ मैंने महसूस किया कि यह फिल्म मुझे और पापा को साथ में करनी चाहिए। मैंने निर्देशक पर भरोसा किया. वह अपने फिल्म को लेकर बहुत ही स्पष्ट थीं.”

मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक यह फिल्म एक पिता (अनिल कपूर) के नई प्रेम इच्छा की कहानी है और इसकी कहानी समलैंगिकता को भी छूती है. इस फिल्म का निर्माण विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी ने फॉक्स स्टार के साथ मिलकर किया है. यह फिल्म एक फरवरी को रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola