मैं एक मुकम्मल नहीं, बेचैन कलाकार हूं: शाहरुख खान

मुंबई : शाहरुख खान इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्म जीरो के प्रमोशन में बिजी हैं. फिल्म में वे बौने किरदार में नजर आनेवाले हैं. उनका कहना है कि एक अभिनेता के तौर पर उन्हें कभी मुकम्मल महसूस नहीं हुआ और यही वजह है जिसने तीन दशक लंबे उनके करियर में उन्हें आगे बढ़ते रहने के लिए […]
मुंबई : शाहरुख खान इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्म जीरो के प्रमोशन में बिजी हैं. फिल्म में वे बौने किरदार में नजर आनेवाले हैं. उनका कहना है कि एक अभिनेता के तौर पर उन्हें कभी मुकम्मल महसूस नहीं हुआ और यही वजह है जिसने तीन दशक लंबे उनके करियर में उन्हें आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया. अभिनेता ने कहा कि नतीजों की ओर देखने की बजाय वह बड़ी उपलब्धियों का खामोशी से जश्न मनाने में विश्वास रखते हैं.
शाहरुख ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘मैंने कभी मुकम्मल महसूस नहीं किया. एक कलाकार के तौर पर, मैं काफी अधूरा हूं और इस बात का मुझे एहसास है. अगर मुझे इस बात का एहसास नहीं होता तो मुझे काम करने में रुचि नहीं होती. अगर में मुकम्मल होता तो मैं क्यों सुबह उठता और कड़ी मेहनत करता और अब भी कुछ करने की कोशिश करता?’
उन्होंने कहा, ‘मैं हमेशा सोचता हूं कि जिस कमर्शियल सिनेमा में मैं काम कर रहा हूं, मैं उसमें कुछ नया कैसे कर सकता हूं, एक अभिनेता के तौर पर, एक निर्माता के तौर पर, या मुझमें अन्य जो भी क्षमताएं हैं. मैं बिल्कुल भी मुकम्मल नहीं हूं, मैं स्वभाव से ही बैचेन हूं. अगर आप मुकम्मल महसूस करते हैं तो आप उबाऊ हैं.’
शाहरुख इन दिनों फिल्म ‘जीरो’ के प्रचार में मसरूफ हैं जो 21 दिसम्बर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. फिल्म में कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




