क्या आप जानते हैं? श्रीदेवी को देखते ही अनिल कपूर करते थे ये काम

Updated at : 09 Dec 2018 11:06 AM (IST)
विज्ञापन
क्या आप जानते हैं? श्रीदेवी को देखते ही अनिल कपूर करते थे ये काम

मुंबई : बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री दिवंगत श्रीदेवी को दुनिया भर में सम्मान दिया जाता है. उनके परिवार सहित हर उम्र के लोगों के दिलों में वे आज भी जिंदा हैं. रियलिटी शो डांस प्लस में श्रीदेवी ट्रिब्यूट स्पेशल शूट में अनिल कपूर और जितेंद्र पहुंचे थे. उन्होंने कई सुने और अनसुने किस्से सुनाए. अनिल […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री दिवंगत श्रीदेवी को दुनिया भर में सम्मान दिया जाता है. उनके परिवार सहित हर उम्र के लोगों के दिलों में वे आज भी जिंदा हैं. रियलिटी शो डांस प्लस में श्रीदेवी ट्रिब्यूट स्पेशल शूट में अनिल कपूर और जितेंद्र पहुंचे थे. उन्होंने कई सुने और अनसुने किस्से सुनाए.

अनिल ने शो के दौरान बताया कि एक कलाकार के तौर पर वह श्रीदेवी की बहुत इज़्ज़त किया करते थे इसलिए उनके सम्मान में वह जब भी श्रीदेवी से मिलते थे. उनके पैरों को छूते थे. फिर चाहे मुलाकात किसी भी जगह और किसी भी अवसर पर क्यों न हो.

दरअसल कई बार श्रीदेवी को संकोच भी होता था. वो अनिल को ऐसा नहीं करने को कहती थी लेकिन वो कहाँ मानने वाले थे. अनिल ने बताया कि कई बार किसी सीन में काम न होने के बावजूद भी वह सेट पर बैठ जाया करते थे और श्रीदेवी को सीन करते हुए देखा करते थे क्योंकि वह हर सीन को बहुत खूबसूरती से करती थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola