ePaper

‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा की शादी की रस्में कल से, सज-धज कर तैयार है मुंबई का घर

Updated at : 27 Nov 2018 12:48 PM (IST)
विज्ञापन
‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा की शादी की रस्में कल से, सज-धज कर तैयार है मुंबई का घर

मुंबई : ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा की शादी दिसंबर के पहले सप्ताह में है और इसके लिए उनके मुंबई स्थित बंगले को सजा दिया गया है. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 नवंबर से उनकी और निक जोनस की शादी की रस्में शुरु हो जायेंगी. शादी के लिए निक जोनस के परिवार वाले मुंबई […]

विज्ञापन

मुंबई : ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा की शादी दिसंबर के पहले सप्ताह में है और इसके लिए उनके मुंबई स्थित बंगले को सजा दिया गया है. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 नवंबर से उनकी और निक जोनस की शादी की रस्में शुरु हो जायेंगी. शादी के लिए निक जोनस के परिवार वाले मुंबई पहुंच गये हैं. शादी की रस्मों में शामिल होने के लिए निक के बड़े भाई जो जोनस अपनी गर्लफ्रेंड सोफी टर्नर के साथ इंडिया पहुंच चुके हैं.

कल रात सोफी, प्रियंका, निक और जो को एक साथ मस्ती करते देखा गया. इससे पहले भी उनकी आउटिंग की तसवीरें वायरल हो चुकी हैं. न्यूयॉर्क और लॉस एंजिलेस में वे साथ मस्ती करते नजर आ चुके हैं. सोफी प्रियंका की बैचलरेट पार्टी में भी शामिल रही थीं.

प्रियंका का मुंबई वाला घर आनेवाले मेहमानों के लिए पूरी तरह से सज चुका है, क्योंकि जोधपुर से पहले उनके घर में रस्मों का सिलसिला शुरू होने जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्‌स के अनुसार जोधपुर के उम्मेद भवन में इनकी शादी होगी यहां एक हैलिपेड भी बनाया गया है. जिसके जरिये मेहमान आयेंगे और प्रियंका-निक जोनस की भी इंट्री हो सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola