ePaper

माधुरी दीक्षित के अलावा ‘मोगली'' के हिन्दी डब में सुनने को मिलेगी इन स्‍टार्स की आवाज

Updated at : 21 Nov 2018 9:00 AM (IST)
विज्ञापन
माधुरी दीक्षित के अलावा ‘मोगली'' के हिन्दी डब में सुनने को मिलेगी इन स्‍टार्स की आवाज

मुंबई : नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को घोषणा की कि एंडी सर्किस की फिल्म ‘मोगली : लीजेंड ऑफ द जंगल’ के हिन्दी वर्जन में अभिनेता अनिल कपूर, करीना कपूर खान और अभिषेक बच्चन सहित अन्य सितारों की आवाज सुनने को मिलेगी. नेटफ्लिक्स ने एक बयान में बताया है कि ‘मोगली’ फिल्म के हिन्दी संस्करण में माधुरी […]

विज्ञापन

मुंबई : नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को घोषणा की कि एंडी सर्किस की फिल्म ‘मोगली : लीजेंड ऑफ द जंगल’ के हिन्दी वर्जन में अभिनेता अनिल कपूर, करीना कपूर खान और अभिषेक बच्चन सहित अन्य सितारों की आवाज सुनने को मिलेगी. नेटफ्लिक्स ने एक बयान में बताया है कि ‘मोगली’ फिल्म के हिन्दी संस्करण में माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ की आवाज भी आवाज भी सुनने को मिलेगी.

अभिषेक ने बघीरा के किरदार के लिए अपनी आवाज दी है. बघीरा काले रंग का एक तेंदुआ है जो मोगली का एक दोस्त, संरक्षक और सलाहकार है. सबसे प्यारे किरदार बल्लू के लिए अनिल कपूर ने अपनी आवाज दी है.

बंगाल टाइगर शेर खान के किरदार के लिए अभिनेता जैकी श्रॉफ ने अपनी आवाज दी है. माधुरी और करीना ने क्रमश: अजगर का और मादा भेड़िया निशा के किरदार के लिए अपनी आवाज दी है. इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 25 नवंबर को मुंबई में किया जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola