अमिताभ बच्चन को शाहरुख के पिता समझते हैं नन्हे अबराम

मुंबई : बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान ने कई फिल्मों में साथ काम किया है. हाल ही में बिग बी की पोती आराध्या बच्चन के जन्मदिन के मौके पर शाहरुख अपने सबसे छोटे बेटे अबराम के साथ शामिल हुए थे. जब अबराम बिग बी से मिले तो उनके एक्सप्रेशंस देखने लायक थे. अमिताभ […]
मुंबई : बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान ने कई फिल्मों में साथ काम किया है. हाल ही में बिग बी की पोती आराध्या बच्चन के जन्मदिन के मौके पर शाहरुख अपने सबसे छोटे बेटे अबराम के साथ शामिल हुए थे. जब अबराम बिग बी से मिले तो उनके एक्सप्रेशंस देखने लायक थे. अमिताभ ने उन्हीं एक्सप्रेशंस के साथ अपनी और अबराम की एक तसवीर शेयर की है जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. बिग बी का कहना है कि शाहरुख खान का बेटा अबराम उन्हें दादा मानता है.
फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में शाहरुख के पिता का किरदार निभाने वाले 76 वर्षीय अमिताभ बच्चन ने रविवार को इंस्टाग्राम पर अबराम के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘शाहरुख का छोटा बेटा अबराम बिना संदेह मुझे अपना अपना दादा मानता है.
https://www.instagram.com/p/BqUBrUJBc8Q/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading
अमिताभ ने लिखा, "वह हैरान है कि मैं उसके पिता (शाहरुख) के साथ क्यों नहीं रहता. अमिताभ और शाहरुख ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘मोहब्बतें’, ‘वीर-जारा, ‘पहेली’ और ‘कभी अलविदा ना कहना" के अलावा कई और फिल्मों साथ काम कर चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




