VIDEO: करीना-सैफ की तरह पोज देना सीख गये हैं तैमूर, यकीन न हो तो देख लिजिये

Updated:
विज्ञापन
VIDEO: करीना-सैफ की तरह पोज देना सीख गये हैं तैमूर, यकीन न हो तो देख लिजिये

करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान बॉलीवुड के सबसे चहेते स्‍टार किड्स में से एक हैं. तैमूर को लेकर पैपराजी (कैमरापर्सन) में काफी क्रेज देखने को मिलता है. तैमूर की कोई भी तसवीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं. तैमूर कुछ दिनों से पापा सैफ और […]

विज्ञापन

करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान बॉलीवुड के सबसे चहेते स्‍टार किड्स में से एक हैं. तैमूर को लेकर पैपराजी (कैमरापर्सन) में काफी क्रेज देखने को मिलता है. तैमूर की कोई भी तसवीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं. तैमूर कुछ दिनों से पापा सैफ और मॉम करीना के साथ बाहर थे. हाल ही में वे अपने मुंबई वाले घर में लौटे हैं. जिसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो से साफ है कि तैमूर अपने मॉम डैड की तरह पोज देने में माहिर हो गये हैं.

इस वीडियो में तैमूर अपनी नैनी के साथ कार से उतरते हैं. कैमरापर्सन उन्‍हें नाम लेकर पुकारते हैं. तैमूर उनकी आवाज सनुकर खड़े हो जाते हैं और पोज देते हैं. फिर उन्‍हें बॉय कहकर जाने लगते हैं. आगे जाकर फिर हाथ से इशारा कर बाय कहते हैं.

बता दें कि, तैमूर की हर-छोटी बड़ी हरकत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती हैं. उनकी तसवीरों को बेहद पसंद किया जाता है. हाल ही में सैफ से जब पूछा गया था कि उन्‍हें तैमूर को मिल रही इतनी पॉपलैरिटी से उन्‍हें परेशानी होती है या वे इसे कैसे देखते हैं. उन्‍होंने कहा हम इसे नॉर्मली देखते हैं. लोग उसे बेहद पसंद करते हैं फोटो खींचते हैं. वो है ही बहुत स्‍वीट मुझे भी उसकी फोटो लेना पसंद है.

तैमूर के बारे में बात करते हुए सैफ ने कहा कि वो अब काफी शैतान भी हो रहे हैं. उन्‍होंने बताया कि वे ज्‍यादातर समय तैमूर के साथ ही बिताते हैं. सैफ ने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि एक बार वे तैमूर को लेकर बाहर गये थे. वहां एक लड़का तैमूर को काफी देर से घूर रहा था. सैफ ने उससे पूछा क्‍या उसे कोई मदद चा‍हिए ? उसने कहा कि वो तैमूर का फैन है और उसके साथ एक फोटो खिंचवाना चाहता है. मेरे और मेरे बेटे के लिए यह खुशी की बात है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola